मोईन अली का बहुत बड़ा बयान- टीमें पहले ऑस्ट्रेलिया का अनुकरण करना चाहती थी, पर अब..

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 25, 2022, 06:25 PM IST

Moeen Ali statement on Australia: मोईन अली को इस चलन में कुछ बुराई नहीं लगती कि प्रतिद्वंद्वी टीमें सफेद गेंद के क्रिकेट में उनके ‘तरीके’ को अपनाने की कोशिश कर रही हैं जो वैश्विक टूर्नामेंट में उनकी अपार सफलता हासिल करने के बाद हुआ है। आस्ट्रेलिया में हाल में टी20 विश्व कप जीतने के साथ ही इंग्लैंड की टीम एक ही चक्र में टी20 और वनडे विश्व कप ट्राफी जीतने वाली पहली टीम बन गयी।

स्टार ऑलराउंडर मोईन अली को इस चलन में कुछ बुराई नहीं लगती कि प्रतिद्वंद्वी टीमें सफेद गेंद के क्रिकेट में उनके ‘तरीके’ को अपनाने की कोशिश कर रही हैं जो वैश्विक टूर्नामेंट में उनकी अपार सफलता हासिल करने के बाद हुआ है।

moeen_ali

मोईन अली (England Cricket)

आस्ट्रेलिया में हाल में टी20 विश्व कप जीतने के साथ ही इंग्लैंड की टीम एक ही चक्र में टी20 और वनडे विश्व कप ट्राफी जीतने वाली पहली टीम बन गयी। इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड के 2015 विश्व कप में निराशाजनक अभियान के बाद टीम के सोचने के तरीके और खेलने की शैली में आमूलचूल बदलाव किया और जोस बटलर इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

End of Feed