धोनी नहीं, मोईन अली ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज को बताया सबसे तेज क्रिकेट दिमाग वाला खिलाड़ी

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। मोईन ने एक पॉडकास्ट में सबसे तेज क्रिकेटिंग माइंड वाले खिलाड़ी का नाम बताया। हैरानी की बात यह रही कि मोईन ने एमएस धोनी का नाम नहीं लिया। बल्कि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को इसके लिए चुना। इंग्लिश ऑलराउंडर ने इसके पीछे की वजह भी बताई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा को सबसे तेज क्रिकेटिंग दिमाग का व्यक्ति बताया है। उन्होंने नेहरा को भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों से भी आगे रखा है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि नेहरा क्यों सबसे तेज क्रिकेट दिमाग वाले शख्स हैं।

Moeen Ali

मोईन अली ने धोनी के बजाय नेहरा को बताया सबसे तेज क्रिकेटिंग दिमाग का खिलाड़ी। फोटो- IPL

दुनिया के कुछ बड़े कप्तानों और कोच के अंडर खेल चुके मोईन अली ने कहा कि 2018 और 2019 आईपीएल सीजन के दौरान उन्हें नेहरा के साथ समय बिताने को मिला। इसी दौरान मोईन अली को नेहरा को समझने और खेल की हर स्थिति को संभालने की काबिलियत का अंदाजा हुआ।

End of Feed