मिताली राज ने महिला आईपीएल में अपनी भूमिका को लेकर दिया ये बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 8, 2022, 08:15 PM IST

Mithali Raj on Women's IPL: भारत की पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज अगले साल होने वाली महिला आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) टूर्नामेंट में खिलाड़ी , मेंटोर (मार्गदर्शक) या टीम की मालिक बनने के लिए अपने विकल्पों को खुला रख रही हैं। बीसीसीआई ने हाल ही में घोषणा की थी कि महिला आईपीएल के शुरुआती सत्र को अगले साल मार्च में आयोजित किया जायेगा।

भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज अगले साल होने वाली महिला आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) टूर्नामेंट में खिलाड़ी , मेंटोर (मार्गदर्शक) या टीम की मालिक बनने के लिए अपने विकल्पों को खुला रख रही हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में घोषणा की थी कि महिला आईपीएल के शुरुआती सत्र को अगले साल मार्च में आयोजित किया जायेगा, जो पुरूषों के आईपीएल से पहले होगा।

mithali_raj

मिताली राज

मिताली ने ‘पीटीआई-भाषा’ को मंगलवार को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मैं इस लीग के लिए अपनी भूमिका को लेकर विकल्पों को खुला रख रही हूं, यह चाहे एक खिलाड़ी के रूप में हो या एक फ्रेंचाइजी में किसी तरह से जुड़ाव के तौर पर।’’ इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाली मिताली ने कहा, ‘‘ अभी हालांकि कुछ भी स्पष्ट नहीं है। लीग में पांच टीमें हैं। इन टीमों का चयन कैसे होगा, इसके लिए बोली लगेगी या नीलामी से इसका फैसला होगा। जब तक कोई ठोस जानकारी नहीं है, मैं अपने सभी विकल्पों को खुला रख रही हूं।’’

End of Feed