T20 World Cup: भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने के लिए इस चीज पर करे फोकस, मिताली राज ने दी जरूरी सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 10, 2022, 10:14 AM IST

Mithali Raj on India vs England T20 World Cup 2022 Semi-Final: आज भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा है कि भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए 'ए' लेवल का खेल दिखाने पर फोकस करना चाहिए।

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप फाइनल देखना चाहती हैं लेकिन उन्होंने कहा कि इसके लिए रोहित शर्मा की टीम को गुरुवार का एडीलेड में सेमीफाइन में इंग्लैंड को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। पाकिस्तान ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में पिछले टूर्नामेंट के उप विजेता न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। भारत अगर इंग्लैंड को हराया देता है तो दोनों प्रतिद्वंद्वी टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में 15 साल बाद आमने सामने होंगी।

मिताली राज (फाइल फोटो)

भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 में पहले टी20 विश्व कप का फाइनल खेला गया था जिसे भारत ने जीता था। मिताली ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट लाइव’ पर कहा, ‘‘निश्चित तौर पर यह (भारत-पाकिस्तान फाइनल) हो सकता है। पाकिस्तान फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है और अब भारत को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (भारत को) अगर इंग्लैंड को हराना है तो अपना ‘ए’ स्तर (हर विभाग में सर्वश्रेष्ठ) का खेला दिखाना होगा। इस मैदान पर भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर आज के विकेट की तरह का विकेट होता है तो निश्चित तौर पर यह भारत के अनुकूल होगा।’’

End of Feed