बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट के खिलाफ गेंदबाजी करने को बेताब है ये कंगारू गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के बांए हाथ के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर खेली जाने वाले पांच मैच की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जानिए उन्होंने इस बारे में क्या कहा?

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने विराट कोहली के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता के बारे में खुल कर कहा है कि वह इस भारतीय बल्लेबाज के खिलाफ मुकाबले का पूरा लुत्फ उठाते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में यह दोनों क्रिकेटर एक बार फिर आमने-सामने होंगे।

Virat Kohli Mitchell Starc

विराट कोहली और मिचेल स्टार्क

विराट से भिड़ंत के लिए तैयार हैं स्टार्क

स्टार्क ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'मैं विराट कोहली के साथ अपनी जंग का पूरा लुत्फ उठाता हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने एक-दूसरे के खिलाफ काफी क्रिकेट खेली है। हम दोनों के बीच कुछ अच्छे मुकाबले हुए हैं। मैं उसे एक या दो बार आउट करने में सफल रहा और इसमें कोई संदेह नहीं कि उसने मेरे खिलाफ काफी रन बनाए हैं। इसलिए यह हमेशा अच्छा मुकाबला होता है जिसका हम दोनों पूरा आनंद लेते हैं।'

End of Feed