कपिल देव और डेल स्टेन के विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब मिचेल स्टार्क, कहा-ये है गर्व और सम्मान की बात

कपिल देव और डेल स्टेन जैसे दिग्गज तेज गेंदबाजों के टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड तोड़ने के कगार पर पहुंच चुके डेल स्टेन ने इस उपलब्धि को गर्व और सम्मान की बात करार दिया है।

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के महान कप्तान कपिल देव की बराबरी से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। स्टार्क ने कहा टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में जगह बनाना उनके लिए गर्व की बात है। स्टार्क ने 105 टेस्ट मैचों में 433 विकेट लिए हैं, जबकि कपिल देव के नाम 434 विकेट दर्ज हैं। 13 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में उनके पास कपिल को पीछे छोड़ने के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन (439 विकेट) से भी आगे निकलने का मौका होगा।

Mitchell Starc, Kapil Dav and Dale Steyn

मिचेल स्टार्क, कपिल देव और डेल स्टेन

महान खिलाड़ियों के साथ नाम लिया जाना बेहद सम्मान की बात

इस उपलब्धि के बारे में पूछे जाने पर स्टार्क ने 'ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस' से कहा,'इसका मतलब है कि मैंने काफी क्रिकेट खेल ली है। कपिल देव और डेल स्टेन जैसे महान खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम लिया जाना बेहद सम्मान की बात है। जब तक आप खेल रहे होते हैं, तब तक ऐसे आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। मैं अभी भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं।'

End of Feed