IND vs NZ: 'एक छोटी सी गलती...', फाइनल से पहले क्या सैंटनर को मिल गया भारत के खिलाफ जीत का मंत्र?

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरान सैंटनर ने पैट कमिंस की ही तरह भारतीय टीम को चेतावनी दी कि वह इंडिया के फैंस का दिल तोड़ने आए हैं। साथ ही यह बताया कि उन्हें भारत के खिलाफ जीत का मंत्र मिल गया है, जिसके चलते उन्हें आत्मविश्वास है कि वह भारत को हरा सकते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 अपने अंतिम चरण में है। रविवार, 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही इतिहास रचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भारत का लक्ष्य अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करना और घरेलू मैदान पर ट्रॉफी उठाने का दुर्लभ कारनामा हासिल करना है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम लगातार हार के सिलसिले को खत्म करते हुए आखिरकार अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब जीतने के लिए बेताब होगी।

Mitchell Santner

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल सैंटनर ने कहीं बड़ी बात। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

दोनों टीमें रोमांचक फाइनल के लिए तैयार हैं, लेकिन भारतीय फैंस आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर चिंतित हैं। 2023 में, ऑस्ट्रेलिया ने इसी मैदान पर वनडे विश्व कप 2023 का खिताब जीतकर भारत के लगातार अपराजेय रहने के सिलसिले को तोड़ दिया था। वहीं, मिचेल सैंटनर के बयान ने एक बार फिर फैंस की धड़कने तेज कर दी है। हालांकि, ज्यादा दर्शकों के सामने खेलने की चुनौती को भी स्वीकार किया है।

End of Feed