SA20 Season 5: पांचवें सीजन की नीलामी से पहले हुआ टीमों का ऐलान, जानिए किस टीम से जुड़े कौन से स्टार खिलाड़ी

एसए20 लीग के पांचवें सीजन के लिए होने वाली नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपनी टीमों का तकरीबन चुनाव कर लिया है। नए सीजन में कई दिग्गज अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते नज़र आ सकते हैं।

जोहान्सबर्ग: ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श एसए20 में पदार्पण करके तीन बार की चैम्पियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप से जुड़ेंगे जबकि इंग्लैंड के हरफनमौला सैम कुरेन अब मुंबई इंडियंस केपटाउन की जगह डरबन सुपर जाइंट्स के लिये खेलेंगे। सनराइजर्स ईस्टर्न केप के पास क्विंटोन डिकॉक, मैथ्यू ब्रीज्के, जोर्डन हरमान और कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं कुरेन इंग्लैंड के अपने साथी जोस बटलर के साथ सुपर जाइंट्स टीम का हिस्सा होंगे। पिछली उपविजेता प्रिटोरिया कैपिटल्स को शीर्षक्रम में फिल साल्ट और ऑस्ट्रेलिया के मैट शॉर्ट जैसे बल्लेबाज मिल गए हैं। उनके पास डेवाल्ड ब्रेविस, शेरफान रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल और कोनोर ईस्टरहुइजेन जैसे आक्रामक बल्लेबाज भी हैं।

SA 20 League

एसए20 लीग

विल जैक्स ने थामा एमआई केपटाउन का दामन

इंग्लैंड के हरफनमौला विल जैक्स अब कैपिटल्स की जगह एमआई केपटाउन टीम में होंगे। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये खेल चुके हैं और द हंड्रेड में एमआई लंदन टीम का हिस्सा हैं। डरबन सुपर जाइंट्स और पार्ल रॉयल्स ने नीलामी से पहले अपने 19 खिलाड़ियों की टीम पूरी कर ली है। बाकी चार टीमों के लिये 19 स्थान उपलब्ध हैं।

End of Feed