ICC World Cup 2023: पाकिस्तान के भारत दौरे पर मिस्बाह उल हक ने दिया बड़ा बयान, कहा-होगी ये नाइंसाफी...

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 15, 2023, 04:33 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तानी टीम के आगामी विश्व कप के लिए भारत दौरे पर जाने के बारे में अपनी राय रखी है और इसे क्रिकेट प्रशंसकों के साथ नाइंसाफी करार दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत की मेजबानी में आयोजित होना है वनडे विश्व कप
  • पाकिस्तान के भारत दौरे पर असमंजस बरकरार
  • पाकिस्तान सरकार को लेना है भारत यात्रा पर अंतिम फैसला

कराची: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान मिस्बाह उल हक ने अपने देश की टीम को भारत में एकदिवसीय विश्व कप में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने की वकालत करते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह ‘प्रशंसकों’ के साथ नाइंसाफी होगी जो चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच नहीं देख पायेंगे।

Misbah ul Haq

मिस्बाह उल हक

पाकिस्तान नहीं गया तो प्रशंसकों के साथ होगा अन्याय

इस 49 साल के पूर्व कोच ने शुक्रवार को एक समारोह में कहा,'दोनों देश जब अन्य खेलों में एक-दूसरे का सामना कर सकते है तो क्रिकेट में क्यों नहीं। क्रिकेट को राजनीतिक संबंधों से क्यों जोड़ा जाए? लोगों को अपनी टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ खेलते देखने के मौके से वंचित करना अनुचित है।'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 से अधिक रन बनाने वाले इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा,'यह उन प्रशंसकों के साथ बहुत बड़ा अन्याय होगा जो पाकिस्तान और भारतीय क्रिकेट को बहुत पसंद करते हैं।'

End of Feed