Virat Kohli Retirement: 'मैं उदास हूं..' विराट कोहली के रिटायरमेंट से इंग्लैंड के दिग्गज का हुआ बुरा हाल

Virat Kohli Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के रिटायरमेंट से देश भर में तो दुख का माहौल है ही साथ ही इसका असर विदेश में भी देखने को मिल रहा है। उनके संन्यास को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन का एक बयान चर्चा मेें आ गया है।

Virat Kohli Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने की घोषणा ने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है। इस फैसले पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने गहरी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि "टेस्ट क्रिकेट के लिए कोहली जितना किसी और खिलाड़ी ने नहीं किया।"

kohli ap (1)

विराट कोहली (फोटो- AP)

वॉन ने 'द टेलिग्राफ' में अपने कॉलम में लिखा, "बहुत कम खिलाड़ियों के संन्यास से मैं इतना दुखी हुआ हूं कि अब उन्हें फिर से खेलते नहीं देख पाऊंगा। मैं सच में उदास हूं कि अब विराट कोहली को इंग्लैंड के दौरे पर या किसी और टेस्ट मैच में सफेद जर्सी पहने नहीं देख सकेंगे।मैं स्तब्ध हूं कि वह अभी संन्यास ले रहे हैं और दुखी भी हूं। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट के लिए किसी और बल्लेबाज ने इतना कुछ दिया हो, जितना कोहली ने दिया।"

End of Feed