'इंग्‍लैंड टीम का ये खिलाड़ी है विराट कोहली', पूर्व कप्‍तान ने किया खुलासा

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 30, 2022, 06:00 PM IST

Michael Atherton on Ben Stokes availability in England team: इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल एथरटन ने बेन स्‍टोक्‍स के बारे में बड़ा बयान दिया है। एथरटन ने कहा कि स्‍टोक्‍स की उपस्थिति टीम में बिलकुल वैसी है, जैसी भारतीय टीम में विराट कोहली की है। एथरटन को स्‍टोक्‍स से काफी उम्‍मीदें हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • माइकल एथरटन ने बेन स्‍टोक्‍स की उपस्थिति को महत्‍वपूर्ण बताया
  • एथरटन ने साथ ही कहा कि स्‍टोक्‍स से उन्‍हें कप्‍तान के रूप में काफी उम्‍मीदें हैं
  • पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड के बीच पहला टेस्‍ट गुरुवार से रावलपिंडी में खेला जाएगा

Michael Atherton on Ben Stokes: इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल एथरटन ने कहा कि बेन स्‍टोक्‍स की टीम में उपस्थिति बिलकुल भारत के लिए विराट कोहली की उपस्थिति के बराबर है। एथरटन ने साथ ही बताया कि विराट कोहली कितना लाल गेंद क्रिकेट को महत्‍व देते हैं। जो रूट से टेस्‍ट टीम की कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी लेने वाले बेन स्‍टोक्‍स ने बहुत कम समय में उपलब्धि हासिल की है।

kohli ashwin

विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन

बेन स्‍टोक्‍स के कप्‍तान बनते ही इंग्‍लैंड ने सात में से छह टेस्‍ट मैच जीते और अब वो पाकिस्‍तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज में हिस्‍सा लेगी। स्‍काई स्‍पोर्ट्स से बातचीत में एथरटन ने कहा कि उन्‍हें बेन स्‍टोक्‍स से बतौर कप्‍तान काफी उम्‍मीदें हैं। पूर्व कप्‍तान ने कहा कि ऑलराउंडर ने लियाम लिविंगस्‍टोन को टेस्‍ट क्रिकेट के लिए उपलब्‍ध कराने में अहम भूमिका निभाई है।

End of Feed