MI W vs RCB W Live Score Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का धमाकेदार आगाज, डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई को आरसीबी के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मिली हार
Mumbai Indians Women vs Royal Challenger Bangalore Women Highlights:विमेंस प्रीमियर लीग की धमाकेदार शुरुआत हुई है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को मुंह की खानी पड़ी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन विकेट से शिकस्त दी। आखिरी ओवर में RCB को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। क्रीज पर मौजूद अफ्रीकी ऑलराउंडर नादिनी डी क्लर्क ने 44 गेंद पर नाबाद 63 रन की पारी खेल आरसीबी को यादगार जीत दिलाई। यहां पढ़ें मैच के पल-पल की अपडेट्स...
MI vs RCB WPL 2026 Highlights: महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट हराकर सीजन में जीत से खाता खोला। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। निकोला कैरी ने 40 और सजना सजीवनी ने 45 रन की पारी खेली। नादिनी डी क्लर्क ने चार विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन 65 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से अरुंधति और नादिनी डी क्लर्क ने टीम को वापसी की राह दिखाई। नादिनी ने 42 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। नादिनी डी क्लर्क ने दो छक्के और दो चौके जड़कर टीम को जीत दिला दी। नादिनी ने 44 गेंद पर 63 रन नाबाद पारी खेली।।
WPL 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड-
मुंबई इंडियंस:- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया कर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:- स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वॉल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रत्यूषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे (एलिस पेरी की जगह)
MI W vs RCB W Live Score: आखिरी ओवर का रोमांच
MI W vs RCB W Live Score: नादिनी डी क्लर्क ने मुंबई के जबड़े से छीनी जीत
MI W vs RCB W Live Score: हार की कगार पर आरसीबी
MI W vs RCB W Live Score: निकोला कैरी ने मुंबई की कराई वापसी
MI W vs RCB W Live Score: आरसीबी के 100 रन पूरे
14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 105/5
MI W vs RCB W Live Score: आरसीबी की गाड़ी पटरी से उतरी
MI W vs RCB W Live Score: मुंबई इंडियंस की पारी हुई समाप्त
MI W vs RCB W Live Score: मुंबई इंडियंस ने पूरे किए 100 रन
MI W vs RCB W Live Score: कप्तान हरमन भी लौटीं पवेलियन
12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 74/4
MI W vs RCB W Live Score: मुंबई का स्कोर 50 के पार
10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 63/3
MI W vs RCB W Live Score: मुंबई को लगा दूसरा झटका
मुंबई का स्कोर- 7 ओवर- 38/2
MI vs RCB Women WPL 2026 Live Score: पांच ओवर समाप्त
MI W vs RCB W Live Score: दूसरे ओवर में बने 10 रन
MI W vs RCB W Live Score: पहला ओवर रहा मेडन
MI W vs RCB W Live Score: मुंबई की पारी का हुआ आगाज
MI W vs RCB W Live Score: ओपनिंग सेरेमनी समाप्त
MI W vs RCB W Live Score: हनी सिंह ने बांधा समां
MI vs RCB Women Live Score: जैकलीन फर्नांडिस ने ओपनिंग सेरेमनी में बिखेरा जलवा
MI vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): हमरनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमालिनी, नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया कर, अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, एस सजना, साइका इशाक
