MI vs RCB Pitch Report: मुंबई और बेंगलुरू के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, MI vs RCB Pitch Report In Hindi Today Match: आज (7 April 2025) इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 20वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीमें। मुकाबले मुंबई में खेला जाना है। टूर्नामेंट में इससे पहले मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती 4 में से तीन मैच गंवा दिए हैं। जबकि आरसीबी को दो में जीत और एक में हार मिली है। यहां हम जानेंगे मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मैच की पिच रिपोर्ट और कैसे हैं मैदान के आंकड़े और मौसम का हाल।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 20वें मुकाबले में आज (7 अप्रैल 2025) को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच खेला जाने वाला है। इस दमदार मैच का आयोजन मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में किया जाएगा। अब तक आईपीएल 2025 में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन एक दम विपरीत रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक इस सीजन में 4 मैच खेले हैं और इसमें से वे केवल एक मैच जीतने में कामयाब हुए हैं। टीम को पहले मैच में सीएसके के खिलाफ 4 विकेट से हार मिली थी इसके बाद दूसरे मैच में वे गुजरात के खिलाफ भी हार गए। तीसरे मैच में टीम ने वापसी करते हुए अपने घर पर बेंगलुरू को 8 विकेट से हराया लेकिन अपने पिछले मैच में वे फिर से लखनऊ के सामने हार गए। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अपने पहले तीन में से 2 मैच जीत लिए हैं। टीम को पहले मैच में आरसीबीके खिलाफ 7 विकेट से जीत मिली। बाद में उन्होंने चेन्नई को अपने घर पर 50 रनों से हराया। हालांकि टीम को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करने वाले हैं वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है। मुंबई और बेंगलुरू के बीच इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम को 7:30 बजे से होगी।

MI vs RCB Pitch Report

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पिच रिपोर्ट

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले जाने वाले इस बड़े मैच से पहले आइए जानते हैं कि ये दोनों टीमें जब आईपीएल के इतिहास में टकराई हैं तो इसका नतीजा कैसा रहा है। दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के अनुसार आईपीएल में 33 मौकों पर एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें एमआई ने 19 जीत के साथ बढ़त हासिल की है, जबकि आरसीबी ने अब तक प्रतिद्वंद्विता में 14 गेम जीते हैं। दोनों टीमों के बीच इस मैच का आयोजन वानखेड़े स्टेडियम में किया जाने वाला है ऐसे में इस मैदान पर भी दोनों के आंकड़े जान लेना जरूरी है। मुंबई और बेंगलुरु ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 12 गेम खेले हैं, जिसमें एमआई 9-3 के अंतर से चार्ट में सबसे आगे है।एमआई बनाम आरसीबी प्रतिद्वंद्विता आईपीएल की शुरुआत के बाद से सबसे पुरानी और सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विता में से एक है और इसने प्रशंसकों को कई यादगार पल दिए हैं और फैंस को उम्मीद होगी कि मैच में एक बार फिर से रोमांच देखने को मिलेगा।

End of Feed