MI vs RCB Highlights:आरसीबी ने 10 साल बाद वानखेड़े में लहराया जीत का परचम, मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में दी मात
आरसीबी की पारी (RCB Innings)
- विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत की।
- ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर फिल सॉल्ट को क्लीन बोल्ड कर दिया। वे 4 रन बनाकर आउट हो गए।
- आरसीबी के नाम पॉवरप्ले रहा। टीम ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए हैं।
- विराट कोहली ने केवल 29 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है।
- विग्नेश पुथुर ने देवदत्त पड्डिकल को शिकार बनाया है।
- विराट कोहली 67 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें 15वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने आउट कर दिया है।
- लियाम लिविंग्सटन खाता भी नहीं खोल पाए उन्हें भी 15वें ओवर में हार्दिक ने आउट कर दिया।
- रजत पाटीदार ने केवल 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ दिया है।
- आरसीबी ने रजत पाटीदार और विराट कोहली की धमाकेदार पारी की बदौलत 221 रनों का स्कोर खड़ा किया है।
मुंबई इंडियंस की पारी (Mumbai Indians Innings)
- मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने पारी की शुरुआत की है।
- रोहित शर्मा 17 रन पर आउट हो गए हैं। उन्हें यश दयाल ने दूसरे ही ओवर में शिकार बनाया है।
- रयान रिकल्टन केवल 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं उन्हें जोश हेजलवुड ने शिकार बनाया है।
- मुंबई इंडियंस की टीम ने 5वें ओवर में 50 का आंकड़ा पार कर लिया है।
- हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने वापसी कराई।
- तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक
- हार्दिक पांड्या 19वें ओवर में आउट
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (MI vs RCB Playing XI)
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल
Watch MI Vs RCB Live Score Streaming: Watch Online Here
MI vs RCB Head to Head record
दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के अनुसार आईपीएल में 33 मौकों पर एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें एमआई ने 19 जीत के साथ बढ़त हासिल की है, जबकि आरसीबी ने अब तक प्रतिद्वंद्विता में 14 गेम जीते हैं। दोनों टीमों के बीच इस मैच का आयोजन वानखेड़े स्टेडियम में किया जाने वाला है ऐसे में इस मैदान पर भी दोनों के आंकड़े जान लेना जरूरी है। मुंबई और बेंगलुरु ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 12 गेम खेले हैं, जिसमें एमआई 9-3 के अंतर से चार्ट में सबसे आगे है।
MI Vs RCB Highlights: आरसीबी ने जीता मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2025 के अपने चौथे मैच में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से मात दे दी है। ये आरसीबी की वानखेड़े स्टेडियम में 10 साल बाद पहली जीत है। मुंबई के होम ग्राउंड में खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा और इसमें अंतिम गेंद पर विजेता का फैसला हुआ। मैच में आरसीबी की जीत के हीरो कृणाल पांड्या रहे जिन्होंने आखिरी ओवर में 3 विकेट लेकर मैच पलट दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें विराट कोहली और रजत पाटीदार ने धमाकेदार पारी खेली। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने अंत तक संघर्ष किया और आखिरी ओवर तक टीम मैच में बनी हुई थी लेकिन कृणाल पांड्या ने आखिरी ओवर में 19 रन बचाए और मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: तिलक वर्मा आउट
मुंबई इंडियंस की टीम को बड़ा झटका लग गया है। दरअसल तिलक वर्मा अर्धशतक जड़कर आउट हो गए हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक
तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। इसी के चलते टीम जीत के करीब पहुंच गई है।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई को जीत के लिए 52 रनों की दरकार
मुंबई इंडियंस की टीम को जीत के लिए 4 ओवर में 52 रनों की दरकार है। टीम की तरफ से हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: 5 ओवर में 65 रन की दरकार
मुंबई इंडियंस की टीम ने अचानक मैच पलट दिया है। टीम को जीत के लिए अब 5 ओवर में केवल 65 रनों की दरकार है। टीम की तरफ से हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई का स्कोर 150 पार
मुंबई इंडियंस की टीम का स्कोर 150 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा धमाकेदार पारी खेल रहे हैं। टीम जीत की ओर बढ़ती जा रही है।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: सूर्यकुमार यादव आउट
मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लग गया है। दरअसल टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: सूर्यकुमार यादव को मिला जीवनदान
सूर्यकुमार यादव को 28 रनों पर जीवनदान मिल गया है। यश दयाल और जितेश शर्मा भिड़ गए हैं जिसके चलते कैच छुट गया है।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर
मुंबई इंडियंस का स्कोर 10 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 84 रन हो गया है। टीम की तरफ से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई को लगा तीसरा झटका
मुंबई इंडियंस की टीम को तीसरा झटका लग गया है। टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स आउट हो गए हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: इम्पैैक्ट प्लेयर के रुप में आए सुयश
सुयश शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रुप मेें आए हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 पार
मुंबई इंडियंस की टीम का स्कोर 50 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स क्रीज पर मौजूद हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: रिकल्टन फिर हुए फेल
रयान रिकल्टन दोबारा फेल हो गए हैं। वे केवल 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरा झटका लग गया है।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: रोहित शर्मा आउट
मुंबई इंडियंस की टीम को बड़ा झटका लग गया है। दरअसल टीम के ओपनर और दमदार बल्लेबाज रोहित शर्मा को यश दयाल ने क्लीन बोल्ड कर दिया है। वे केवल 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई इंडियंस ने ताबड़तोड़ शुरुआत की, पहले ओवर में ही बनाए 13 रन! | MI Vs RCB IPL Live Score Today Match
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर (Mumbai vs Bangalore Live Score):आईपीएल 2025 के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers vs Indians) के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की है। पहले ओवर की समाप्ति पर स्कोर है:
📊 MI: 13/0 (ओवर 1 के बाद)
🟢 चेस लक्ष्य: 222 रन | ज़रूरत: 209 रन 114 गेंदों में
📈 क्रिकेट रन रेट (CRR): 13.00 | ज़रूरी रन रेट (RRR): 11.00
⚔️ MI Vs RCB Live स्कोर के अनुसार, रोहित और रिकलटन ने संभाली शुरुआत
MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: पहले ओवर में मुंबई का धमाल
मुंबई इंडियंस ने पहले ओवर में 13 रन बना लिए हैं जिसमें रोहित शर्मा ने बड़ा छक्का भी जड़ा है।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू
आरसीबी द्वारा खड़े किए गए विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम उतर गई है। टीम की तरफ से रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी की पारी समाप्त
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी समाप्त हो गई है। टीम ने विराट कोहली और रजत पाटीदार की धमाकेदार पारी की बदौलत 221 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है। ये उनका आईपीएल 2025 में सबसे बड़ा स्कोर है।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: रजत पाटीदार का तूफान, लेकिन बोल्ट ने किया कमाल, देखें Mumbai vs Bangalore Live Score
MI Vs RCB IPL Live Score Today Match:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 19 ओवरों में 213/5 रन बना लिए हैं। "Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore match scorecard" के अनुसार, आखिरी ओवर से पहले ही पारी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है।
🔹 रन रेट (CRR): 11.21
🔹 बल्लेबाज़: जितेश शर्मा - 33 रन (14 गेंद, 2 चौके, 3 छक्के)
🔹 गेंदबाज़: ट्रेंट बोल्ट - 4 ओवर में 57 रन देकर 2 विकेट
MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी का स्कोर 200 पार
आरसीबी का स्कोर 200 पार पहुंच गया है टीम की तरफ से जितेश शर्मा और रजत पाटीदार खेल रहे हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: रजत पाटीदार ने बरपाया कहर, 28 गेंदों में ठोका तूफानी अर्धशतक, जितेश का भी धमाका
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच स्कोरकार्ड (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore Match Scorecard):RCB का स्कोर: 192/4 (17 ओवर)
वर्तमान रन रेट (CRR): 11.29
Mumbai vs Bangalore Live Score अपडेट:
आरसीबी की पारी में रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने कहर बरपाते हुए मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। MI Vs RCB IPL Live Score Today Match के अनुसार, 17 ओवर खत्म होने तक आरसीबी 192 रन बना चुकी है।
🔹 रजत पाटीदार: 61 रन (28 गेंदों में, 5 चौके, 4 छक्के)
🔹 जितेश शर्मा: 17 रन (6 गेंदों में, 2 चौके, 1 छक्का)
MI Vs RCB Live स्कोर के मुताबिक हार्दिक पंड्या का ओवर रहा सबसे महंगा:
➡️ 16.1: हार्दिक ने जितेश को ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद डाली, 1 रन
➡️ 16.2: रजत पाटीदार ने फुल गेंद को गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का जड़ते हुए 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया
➡️ 16.3: फिर से छक्का! इस बार डीप मिडविकेट की दिशा में पुल शॉट
➡️ 16.4: कलाईयों का कमाल, फाइन लेग के ऊपर से शानदार चौका
➡️ 16.5: फुल गेंद ऑफ स्टंप से बाहर, वाइड
➡️ 16.5: अगली गेंद पर 1 रन
➡️ 16.6: जितेश ने शॉर्ट थर्ड के ऊपर से चौका मारते हुए ओवर का समापन किया
✅ इस ओवर में कुल 23 रन आए, जिससे मुंबई की मुश्किलें और बढ़ गईं।
MI Vs RCB Live Cricket Score Update:
👉 हार्दिक पंड्या: 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट
👉 ट्रेंट बोल्ट: 3 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट
MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: रजत पाटीदार ने जड़ा अर्धशतक
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार धमाकेदार पारी खेल रहे हैं उन्होंने केवल 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। वे टीम के स्कोर को 200 के करीब ले जाते जा रहे हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी का स्कोर 150 पार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का स्कोर 150 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से रजत पाटीदार और जितेश शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: लियाम लिविंग्सटन आउट
आरसीबी की टीम को एक और झटका लग गया है। टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर टिम डेविड आउट हो गए हैं। उन्हें हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बनाया है।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: विराट कोहली आउट
चेज मास्टर विराट कोहली 67 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बना लिया है। विराट की पारी दमदार रही लेकिन वे लॉन्ग ऑन पर कैच के चलते आउट हो गए।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: कोहली पाटीदार ने सेंटनर को धोया
विराट कोहली और रजत पाटीदार ने 14वें ओवर में मिचेल सेंटनर की जमकर कुटाई कर दी है। दोनों ने मिलकर 20 रन बना दिए हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: बड़े स्कोर की ओर अग्रसर आरसीबी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती जा रही है। टीम की तरफ से विराट कोहली और रजत पाटीदार दमदार पारी खेल रहे हैं। कोहली शतक भी जड़ सकते हैं। टीम ने 13 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैंMI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी का स्कोर 100 पार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का स्कोर 100 पार चले गया है। टीम की तरफ से विराट कोहली दमदार पारी खेल रहे हैं उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया है। इसके अलावा उनका साथ कप्तान रजत पाटीदार भी दे रहे हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी को लगा दूसरा झटका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम को दूसरा झटका लग गया है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल आउट हो गए हैं। उन्हें विग्नेश पुथुर ने अपना शिकार बनाया है।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: विराट कोहली ने ठोका अर्धशतक, पुथुर ने तोड़ी साझेदारी | मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर
आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore match scorecard) के बीच ज़बरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। MI Vs RCB Live स्कोर के मुताबिक विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उन्होंने केवल 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है।ओवर 9 से पहले का स्कोर अपडेट | MI Vs RCB IPL Live Score Today Match
8.1 ओवर:
पुथुर की लेग स्टंप पर फुलर गेंद को देवदत्त पड़िक्कल ने डीप मिडविकेट की ओर खेला, एक रन।
8.2 ओवर:
कोहली ने बैक ऑफ लेंथ गेंद को पुल किया, गेंद गई डीप मिडविकेट के पास, एक रन।
8.3 ओवर:
पड़िक्कल ने रिवर्स स्वीप किया, लेकिन सिर्फ एक रन ही बना पाए।
8.4 ओवर:
विराट कोहली ने मारा शानदार छक्का! फुल गेंद को स्लॉग स्वीप कर लांग ऑन के ऊपर से भेजा, और इसी के साथ 29 गेंदों में पूरा किया अपना अर्धशतक।
8.5 ओवर:
गुड लेंथ गेंद को विराट ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया।
8.6 ओवर:
पुथुर ने देवदत्त पड़िक्कल को आउट कर ब्रेक लगाई इस धमाकेदार साझेदारी पर!
देवदत्त पड़िक्कल c विल जैक्स b पुथुर 37 (22 गेंद, 2 चौके, 3 छक्के, स्ट्राइक रेट: 168.18)
लाइव अपडेट के लिए जुड़े रहें
Mumbai vs Bangalore Live Score
MI Vs RCB IPL Live Score Today Match
मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी लाइव स्कोर हिंदी में
MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर
मुंबई vs बैंगलोर लाइव स्कोर (Mumbai vs Bangalore Live Score):RCB: 81/1 (7 ओवर)
वर्तमान रन रेट: 11.57
गेंदबाज़ी में मिचेल सैंटनर ने 1 ओवर में 8 रन दिए हैं जबकि दीपक चाहर 2 ओवर में 29 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए हैं।
🔥 MI Vs RCB Live: 7वें ओवर की बॉल-बाय-बॉल अपडेट
6.6: सैंटनर की गेंद पर कोहली ने लेग स्टंप की गुड लेंथ बॉल को डीप मिडविकेट की ओर खेलते हुए 1 रन लिया।
6.5: शानदार शॉट! कोहली ने फुलर ऑफ स्टंप गेंद को स्लॉग स्वीप करते हुए डीप मिडविकेट बाउंड्री के बाहर चार रन जड़े।
6.4: पड़िक्कल ने ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलते हुए 1 रन लिया।
6.3: कोहली ने लेग स्टंप पर फुलर गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में भेजा, 1 रन।
6.2: इस गेंद पर कोई रन नहीं, कोहली ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद को कवर की दिशा में खेला।
6.1: पड़िक्कल ने लेग स्टंप पर गुड लेंथ बॉल को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर खेलते हुए 1 रन लिया।
📺 अगर आप MI Vs RCB IPL Live Score Today Match देखना चाहते हैं तो हमारे साथ बने रहें। हर ओवर की लेटेस्ट अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए हमें फॉलो करें।
👉 मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच स्कोरकार्ड जानने के लिए यह पोस्ट शेयर करें और कमेंट में बताएं – आज का मुकाबला कौन जीतेगा?
📊 मुंबई vs बैंगलोर लाइव स्कोर (Mumbai vs Bangalore Live Score)
आज के इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच टक्कर जारी है। ताज़ा स्कोर की बात करें तो 7 ओवर के बाद RCB का स्कोर 81/1 है। विराट कोहली और देवदत्त पड़िक्कल शानदार लय में नजर आ रहे हैं। इस वक्त मैदान पर कोहली 42 रन (23 गेंदों में, 6 चौके और 1 छक्का) बनाकर खेल रहे हैं, जबकि पड़िक्कल 34 रन (17 गेंदों में, 2 चौके और 3 छक्के) के साथ उनका साथ निभा रहे हैं।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी के नाम रहा पॉवरप्ले
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पॉवरप्ले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नाम रहा है। टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं टीम की तरफ से विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल क्रीज पर मौजूद हैं।विराट कोहली ने T20 में 13 हज़ार रन पूरे कर लिए हैं। वह पारियों के लिहाज़ से ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज़ बल्लेबाज़ हैं। उनसे कम पारियों में 13 हज़ार T20 रन क्रिस गेल के नाम
MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी का स्कोर 50 पार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का स्कोर 50 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने धमाकेदार शुरुआत की है।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: विराट-देवदत्त की धमाकेदार शुरुआत, मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच स्कोरकार्ड यहां देखें
Mumbai vs Bangalore Live Score | MI Vs RCB live | MI Vs RCB IPL Live Score Today Matchमुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI vs RCB) के बीच खेले जा रहे इस रोमांचक मुकाबले में RCB ने तेज़ शुरुआत की है। 4 ओवर के बाद स्कोर 43/1 रन है और रन रेट 10.75 का है।
विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और अब तक 13 गेंदों में 26 रन बना चुके हैं, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल है। उनके साथ क्रीज़ पर देवदत्त पड़िक्कल हैं, जिन्होंने 9 गेंदों पर 13 रन बनाए हैं (1 चौका, 1 छक्का)।
मुंबई की ओर से गेंदबाजी:
जसप्रीत बुमराह: 1 ओवर, 10 रन, कोई विकेट नहीं
ट्रेंट बोल्ट: 2 ओवर, 24 रन, 1 विकेट
3.1 से 3.6 ओवर तक की बॉल-बाय-बॉल जानकारी:
3.1 बुमराह ने देवदत्त को लेग स्टंप लाइन पर गुड लेंथ बॉल डाली, जिसे मिडऑन की ओर खेलकर 1 रन लिया।
3.2 विराट कोहली ने बुमराह की ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ बॉल को डीप मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा।
3.3 लेग स्टंप लाइन की गुड लेंथ बॉल को कोहली ने फाइन लेग की ओर खेलकर 1 रन लिया।
3.4 देवदत्त ने ऑफ स्टंप की बैक ऑफ लेंथ बॉल को डीप स्क्वायर लेग की ओर खेला और 1 रन लिया।
3.5 बुमराह ने कोहली को यॉर्कर डाला, ऑफ स्टंप लाइन पर – कोहली ने सीधा बल्ला दिखाते हुए गेंद को रोक दिया, कोई रन नहीं।
3.6 कोहली ने एक और रन बटोरा, बुमराह की गेंद को मिडऑन की ओर खेला।
🔴 Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore Match Scorecard और MI Vs RCB Live Score Today Match की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें!
अगर आप MI Vs RCB Live स्कोर के साथ-साथ खिलाड़ियों की हर बॉल पर नजर रखना चाहते हैं तो इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।
MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: कोहली ने बुमराह को मारा सिक्स, 4 ओवर बाद आरसीबी का स्कोर 43-1
विराट कोहली ने चौथे ओवर में बुमराह को पहली ही गेंद पर सिक्स मारा जिसके चलते टीम का स्कोर 40 पार पहुंच गया है।MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: विराट कोहली की तूफानी शुरुआत, 3 ओवर में आरसीबी 33/1
Mumbai vs Bangalore Live Score (मुंबई vs बैंगलोर लाइव स्कोर):RCB स्कोर: 33/1 (3 ओवर)
करंट रन रेट (CRR): 11.00
विराट कोहली: 18 रन (9 गेंद, 3 चौके)
देवदत्त पडिक्कल: 11 रन (7 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का)
गेंदबाज़ों का प्रदर्शन:
ट्रेंट बोल्ट: 2 ओवर में 24 रन, 1 विकेट
दीपक चाहर: 1 ओवर में 9 रन, कोई विकेट नहीं
MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई बनाम बैंगलोर आज के मैच की लाइव स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच स्कोरकार्ड (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore Match Scorecard)आईपीएल 2025 के धमाकेदार मुकाबले में MI Vs RCB Live स्कोर की बात करें तो शुरुआती दो ओवरों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 17/1 है। इस समय रन रेट 8.50 है।
👉 मुंबई vs बैंगलोर लाइव स्कोर (Mumbai vs Bangalore Live Score):
RCB: 17/1 (2 ओवर)
विराट कोहली – 9 रन (6 गेंद, 1 चौका)
देवदत्त पडिक्कल – 4 रन (4 गेंद, 1 चौका)
MI के गेंदबाज़:
ट्रेंट बोल्ट: 1 ओवर, 8 रन, 1 विकेट
दीपक चाहर: 1 ओवर, 9 रन, कोई विकेट नहीं
ओवर 2 की गेंद-दर-गेंद जानकारी – MI Vs RCB IPL Live Score Today Match
🔹 1.1: दीपक चाहर की शानदार गेंदबाज़ी, कोहली ने कोई रन नहीं लिया।
🔹 1.2: फिर एक डॉट बॉल, विकेट की ज़ोरदार अपील, लेकिन रिव्यू नहीं लिया गया।
🔹 1.3: कोहली ने लेग स्टंप की लाइन में गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेलकर 2 रन बटोरे।
🔹 1.4: बल्ले पर सही से टाइम नहीं हुआ लेकिन गेंद डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री के पार चली गई, चौका!
🔹 1.5: कोहली ने दो और रन जोड़े, गेंद गई डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर।
🔹 1.6: मिड ऑफ की ओर खेलकर 1 रन लिया, ओवर समाप्त।
🔥 इस तरह से MI Vs RCB Live मुकाबला बना हुआ है बेहद रोमांचक। आप हमारे साथ जुड़े रहें ताकि MI Vs RCB IPL Live Score Today Match की हर बॉल की ताज़ा जानकारी आप तक पहुंचे सबसे पहले।
MI Vs RCB Live, एमआई वर्सेज आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का रोमांचक आगाज़, पहले ही ओवर में विकेट के साथ झटका! | Mumbai vs Bangalore Live Score | MI Vs RCB Live | MI Vs RCB IPL Live Score Today Match
आईपीएल 2025 के इस जबरदस्त मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में धमाल मचा दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पहले ओवर के बाद 8 रन पर 1 विकेट गंवा दिया है।मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच स्कोरकार्ड के अनुसार, एक ओर जहां देवदत्त पडिक्कल ने चौका जड़कर खाता खोला, वहीं दूसरी ओर फिल सॉल्ट क्लीन बोल्ड हो गए।
🔸 RCB: 8/1 (1 ओवर)
🔹 रन रेट (CRR): 8.00
🔹 क्रीज़ पर बल्लेबाज़:
देवदत्त पडिक्कल – 4 रन (4 गेंद, 1 चौका)
विराट कोहली – 0 रन (0 गेंद)
🔹 गेंदबाज़ी:
ट्रेंट बोल्ट – 1 ओवर, 8 रन, 1 विकेट
Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया भारत को सिल्वर मेडल, लगातार 3 मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
'वे मुझे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं गोली से भी बच जाऊंगा'... क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी, बताया कब लेंगे संन्यास
Asian Games 2026, Rowing: भारत को रोइंग में मिली सफलता, सतनाम-सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक, बलराज सिंग्ल्स में चूके
Asian Games 2026: भारत का 24 सितंबर का शेड्यूल, दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी पुरुष हॉकी टीम, एथलेटिक्स का सजेगा मंच
Asian Games 2026: वुशू फाइनल में पहुंची रोशिबिना देवी नाओरेम, अब गोल्ड पर नज़र
© 2026 Times Horizon Private Limited
