MI vs KKR Match Live Streaming: आईपीएल में दूसरा मुकाबला आज, कहां देखें मुंबई और कोलकाता मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

MI vs KKR Match Live Streaming: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम आमने-सामने होगी। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

MI vs KKR Match Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीसरी सबसे सफल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच है। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के गढ़ यानी वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार कोलकाता के लिए यह सीजन खास होने वाला है क्योंकि रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाया गया। रहाणे की कप्तानी में यह टीम का दूसरा सीजन है, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के पास है जो इस टीम के साथ तीसरे सीजन में उतरेंगे। कोलकाता की टीम जहां गेंदबाजी से परेशान है तो वहीं मुंबई इंडियंस इस लीग की सबसे मजबूत टीम है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम केकेआर से बीस नजर आती है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

MI VS KKR LIVE STREAMING.

मुंबई और कोलकाता मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-x)

कब होगा आईपीएल 2026 में मुंबई और कोलकाता का मैच (MI vs KKR Match Date)

मुंबई और कोलकाता का मैच 29 मार्च यानी रविवार को होगा।

End of Feed