MI vs KKR Highlights: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का श्रीगणेश, कोलकाता को हराकर खोला जीत का खाता
इससे पहले डेब्यूटेंट अश्वनी कुमार और दीपक चाहर की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने कोलकाता को 116 रन पर ढेर कर दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को मुंबई के गेंदबाजों ने सही साबित किया और पावप्ले में केकेआर के टॉप-4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। नतीजा पूरी टीम केवल 17 ओवर में 116 रन बनाकर ढेर हो गई। डेब्यूटेंट अश्वनी कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।
कोलकाता के खिलाफ मुंबई का रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 34 मैचों में से मेन इन ब्लू ने 23 जीते हैं, जबकि केकेआर केवल 11 जीत ही हासिल कर सकी है। लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में यह बाजी पूरी तरह से पलट गई है। यही कारण है कि आखिरी 6 में से 5 मुकाबला केकेआर ने जीते हैं। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी भी अपनी पीठ की चोट से उबर नहीं पाए हैं, लेकिन केकेआर के ऑलराउंडर सुनील नरेन इस मैच के लिए उपलब्ध हैं। उनके आने से टीम और भी मजबूत हुई है।
MI vs KKR Highlights; मुंबई की पारी
- 117 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की ओर से रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की।
- दोनों ने तेजी से रन जोड़ते हुए पहले विकेट के लिए 32 गेंद में 46 रन की साझेदारी की।
- पहले विकेट के रुप में रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए, जिन्हें आंद्रे रसेल ने हर्षित राणा के हाथों कैच कराया।
- रियान रिकल्टन ने 33 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक जड़ा, उन्होंने अपनी पारी में रिकल्टन ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए।
- दूसरे विकेट के रुप में विल जैक्स 16 रन बनाकर आंद्रे रसेल का शिकार बने।
- तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव और रिकल्टन ने नाबाद 30 रन की साझेदारी की और मुंबई को पहली जीत दिला दी।
MI vs KKR Highlights; कोलकाता की पारी
- मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
- केकेआर की ओर से सुनील नरेन और क्विंटन डीकॉक ने पारी की शुरुआत की।
- बिना खाता खोले आउट हुए सुनील नरेन, उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने क्लीन बोल्ड किया।
- दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर क्विंटन डीकॉक 1 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें दीपक चाहर ने आउट किया।
- इनफॉर्म बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को डेब्यूटेंट अश्वनी कुमार ने पहली ही गेंद पर किया आउट, 11 रन बनाकर आउट हुए कप्तान
- मुंबई इंडियंस के नाम रहा पावरप्ले, 41 रन के स्कोर पर कोलकाता ने गंवाए 4 विकेट
- केकेआर को 5वां झटका 45 रन के स्कोर पर लगा जब अंगकृष रघुवंशी को हार्दिक पांड्या ने आउट किया। अंगकृष ने 26 रन की पारी खेली।
- रिंकू सिंह के रुप में केकेआर को लगा छठा झटका, 17 रन बनाकर अश्वनी की गेंद पर हुए आउट
- इंपैक्ट प्लेयर मनीष पांडे भी 19 रन बनाकर अश्ननी कुमार के तीसरे शिकार बने।
- अश्विन कुमार ने आंद्रे रसेल को अपना चौथा शिकार बनाया और केकेआर को 8वां झटका दिया।
- 9वें विकेट के रुप में हर्षित राणा 4 रन बनाकर आउट हुए।
- 16.2 ओवर में 116 रन बनाकर ढेर हुई कोलकाता, मुंबई के सामने 117 रन का आसान लक्ष्य।
मुंबई और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन-
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रियान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
मुंबई और कोलकाता की टीम (MI vs KKR IPL 2025 Squad)
मुंबई इंडियंस स्क्वॉड (MI Squad): हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रित बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड (KKR Squad): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, चेतन सकारिया, रहमानुल्लाह गुरबाज़, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मोइन अली।
MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई की पहली जीत
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को हराकर आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। वानखेड़े में खेले गए सीजन के अपने पहले मुकाबले में उसके सामने 117 रन का आसान लक्ष्य था, जिसे उसने रियान रिकल्टन की अर्धशतकीय पारी के दम पर दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: रियान रिकल्टन का अर्धशतक
अपना तीसरा आईपीएल मुकाबला खेल रहे रियान रिकल्टन ने 33 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने छक्के के साथ अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। अपनी पारी में रिकल्टन ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए।MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को 117 रन की दरकार
डेब्यूटेंट अश्वनी कुमार और दीपक चाहर की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने कोलकाता को 116 रन पर ढेर कर दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को मुंबई के गेंदबाजों ने सही साबित किया और पावप्ले में केकेआर के टॉप-4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। नतीजा पूरी टीम केवल 17 ओवर में 116 रन बनाकर ढेर हो गई। डेब्यूटेंट अश्वनी कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई के नाम रहा पावरप्ले
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बेहतरीन शुरुआत की है। पावरप्ले में उसने कोलकाता के 4 विकेट ले लिए हैं और केकेआर 50 रन का आंकड़ा भी नहीं कर पाई है।MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर को लगा दूसरा झटका
कोलकाता की खराब शुरुआत हुई है। 6 रन के स्कोर पर उसने दो विकेट गंवा दिए हैं। पहले ओवर में नरेन और दूसरे ओवर की पहली गेंद पर डीकॉक आउट हो गए हैं। डीकॉक को दीपक चाहर ने आउट किया।MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: ऐसी है मुंबई इंडियंस की टीम
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोबिन मिंज, रेयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कोर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान और जसप्रीत बुमराह।
MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: खराब फॉर्म से गुजर रही है मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के अपने शुरुआती दो मैच सीएसके और जीटी के खिलाफ हारे हैं। वे अब तक इस सीजन एक भी अंक हासिल नहीं कर पाई है। रोहित शर्मा सहित मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी भी अब तक संघर्ष कर रही है। केकेआर के खिलाफ टीम वापसी करना चाहेगी।MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर:सुनील नरेन करेंगे वापसी
सुनील नरेन अस्वस्थ होने के कारण पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। अब वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्लेइंग इलेवन में उनकी वापसी से टीम की गेंदबाजी मजबूत होगी।MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: पहले बल्लेबाजी करेगी केकेआर
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी मुंबई इंडियंसMI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: आज के मैच में ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रियान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुरकोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
MI बनाम KKR आईपीएल लाइव स्कोर: कोलकाता को लगा पहला झटका
कोलकाता को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। सुनील नरेन बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने क्लीन बोल्ड कर दिया।MI vs KKR Live Score: आज भी जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगी मुंबई इंडियंस
जसप्रीत बुमराह इस समय पीठ की चोट से उबर रहे हैं जो उन्हें जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में लगी थी। उन्हें अभी तक फिट घोषित नहीं किया गया है और वे लगातार तीसरा मैच नहीं खेल पाएंगे। बुमराह की अनुपस्थिति में गेंदबाजी की जिम्मेदारी दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट पर होगी।MI vs KKR Live Score: अब तक दोनों टीमों का हाल
दोनों टीमों के लिए यह तीसरा मुकाबला है। मुंबई इंडियंस को जीत का खाता खोलना है, जबकि केकेआर की टीम पिछला मुकाबला जीत कर यहां पहुंची है। मुंबई को इस मुकाबले में हर हाल में जीत की दरकार है। अगर ऐसा नहीं होता है तो वापसी कर पाना टीम के लिए थोड़ी मुश्किल हो जाएगी।MI vs KKR Live Score: ऐसी है कोलकाता की टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पावेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसोदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोईन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और वरुण सकारिया।
MI vs KKR Live Score: आज के मैच में ड्रीम इलेवन टीम
मुंबई और कोलकाता मैच की ड्रीम इलेवन टीम (MI vs KKR Dream11 Team)
विकेटकीपर- क्विंटन डीकॉक
बैटर- सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणे, तिलक वर्मा और रोहित शर्मा
ऑलराउंडर- आंद्रे रसेल, हार्दिक पांड्या, सुनील नरेन
गेंदबाज- दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, वरुण चक्रवर्ती
कप्तान-सुनील नरेन
उप-कप्तान- रोहित शर्मा
MI vs KKR Live Score: हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 34 मैचों में से मेन इन ब्लू ने 23 जीते हैं, जबकि केकेआर केवल 11 जीत ही हासिल कर सकी है। आखिरी 6 मुकाबलों में से 5 में कोलकाता जीती है।
MI vs KKR Live Score: कब शुरू होगा आज का आईपीएल मुकाबला
आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता का मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
MI vs KKR Live Score: आईपीएल का 12वां मुकाबला आज
आईपीएल में आज 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना 3 बार की चैंपियन कोलकाता ने होगा। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े में खेला जाएगा। मुंबई लगातार दो हार के बाद यहां पहुंची है, जबकि कोलकाता ने आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराया था।
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, बीसीसीआई ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
बेंच पर बैठकर खिलाड़ी नहीं बनते, तानाशाही रवैया- वैभव को ना खिलाने पर फूटा कोच मनीष ओझा का गुस्सा
पहले मिली हार अब आईसीसी ने लगाई फटकार, आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए पॉवेल और रदरफोर्ड
मुंबई इंडियंस से जुड़ी अमेरिकी गेंदबाज तारा नॉरिस, WPL में रचा इतिहास
IND vs SL: बीसीसीआई ने श्रीलंका बनाम भारत मैच के शिफ्ट होने की खबरों को बताया झूठ
© 2026 Times Horizon Private Limited
