MI vs DC, IPL 2024 Live Score Streaming Online Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को दो मैच खेला जाने वाले हैं। इसके पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होने वाली है। मैच का आयोजन मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है। वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के पास है। इस मुकाबले को भारत में आसानी से एचडी क्वालिटी में देखा जा सकता है।
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Mumbai Indians vs Delhi Capitals Match Date)
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला 07 अप्रैल 2024 यानी शनिवार को खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Mumbai Indians vs Delhi Capitals/ MI vs DC Telecast Time)
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (
Mumbai Indians vs Delhi Capitals Match Venue)
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Mumbai Indians vs Delhi Capitals Match Live Telecast)
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Mumbai Indians vs Delhi Capitals Match Live Streaming)
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।दोनों टीमों के स्क्वॉड (MI vs DC Squad)
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नोर्किया, कुलदीप यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा, शाई होप।
