LIVEMI vs CSK Match Highligts: रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मुंबई को दिलाई चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आतिशी जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Match Highlights: आईपीएल के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली और अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने आतिशी पारियों से मुंबई की जीत की इबारत लिखी। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

MI vs CSK Match Highligts: रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मुंबई को दिलाई चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आतिशी जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
MI vs CSK Mumbai Banam Chennai Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2025 में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन की चौथी और लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत बना सकी। इसके बाद जीत के लिए मिले 177 रन के लक्ष्य को मुंबई ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की आतिशी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 15.3 ओवर में हासिल कर लिया। रोहित शर्मा 76(45) और सूर्यकुमार यादव 68(30) रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत साथ मुंबई इंडियन्स की टीम 8 अंक के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं सीएसके की टीम छठी हार के बाद दसवें स्थान पर बनी हुई है। चेन्नई की इस मुकाबले में करारी हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं भी धूमिल हो गई हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाए 5 विकेट पर 176 रन
आईपीएल 2025 के 38वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। सीएसके की शुरुआत खराब रही। रचिन रवींद्र सस्ते में पवेलियन लौट गए। उसके बाद युवा आयुष महात्रे और शेख राशिद ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर को 57 रन तक ले गए। 17 वर्षीय आयुष 32(15) रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद जल्दी ही राशिद भी मिचेल सेंटनर की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। दो विकेट जल्दी-जल्दी गंवाने के बाद रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर को 142 रन तक ले गए। शिवम दुबे अपना अर्धशतक पूरा करने के बुमराह का शिकार बने। शिवम ने 50(32) रन की पारी खेली। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने 35 गेंद में नाबाद 53 रन की पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन तक पहुंचा दिया। धोनी 4(6) रन बना सके। वहीं जैमी ओवरटन 4(3) रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट बुमराह ने लिए। वहीं एक-एक सफलता दीपक चाहर,अश्विनी कुमार और मिचेल सेंटनर के खाते में गई।
आईपीएल 2025 के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। दोनों टीमें टूर्नामेंट में संघर्ष कर रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में दसवें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स को अबतक खेले 7 मैच में 2 जीत और 5 हार मिली है। वहीं मुंबई इंडियन्स की टीम 7 मैच में तीन जीत और चार हार के साथ सातवें पायदान पर है। दोनों के बीच आज का मुकाबला अहम है। सीएसके के लिए तो ये मुकाबला करो या मरो का है। मुंबई की नजर लगातार तीसरी जीत पर है।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों मुंबई और चेन्नई के बीच अब तक कुल 39 मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई ने 21 में जीत दर्ज की है जबकि 18 में बाजी चेन्नई के हाथ लगी है। दोनों टीमों के बीच आज होने वाला मुकाबला सीजन में दोनों के बीच खेला जाने वाला दूसरा मुकाबला है। इससे पहले चेन्नई में सीएसके ने मुंबई को मात दी थी। रविवार का मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। इस मैदान के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो अब तक यहां पर मुंबई और चेन्नई के बीच 12 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें मेजबान मुंबई के खाते में 7 और चेन्नई के खाते में 5 मुकाबले गए हैं।
मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 (Mumbai Indians And Chennai Super Kings Playing XI)
मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11: रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी
चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 14 ओवर में बनाए 141/1 रन
मुंबई ने जीत के लिए 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 1 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। रोहित 64 (41) और सूर्यकुमार यादव 45 (24) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 13 ओवर में बनाए 127/1 रन
मुंबई इंडियन्स ने 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 53 (36) और सूर्यकुमार यादव 44 (23) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 42 गेंद में मुंबई को 50 रन और बनाने हैं।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: मुंबई ने 9 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 88 रन
मुंबई इंडियन्स ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 14 (8) और रोहित शर्मा 44 (27) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका
मुंबई इंडियन्स ने तेज शुरुआत के बाद पहला विकेट रियान रिलक्टन के रूप में गंवाया। रिकल्टन सातवें ओवर की चौथी गेंद पर 24 (19) रन बनाकर जडेजा की गेंद पर कैच दे बैठे। 63 के स्कोर पर मुंबई को पहला झटका लगा।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: मुंबई इंडियन्स ने 2 ओवर में बनाए 21/0 रन
177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने बगैर किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। रियान रिकल्टन 11 (8) और रोहित 8 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: जीत के लिए 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई
चेन्नई खिलाफ जीत के लिए 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने मुंबई इडियन्स की टीम उतरी है। मुंबई के लिए पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन की जोड़ी उतरी है।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: चेन्नई ने बनाए 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। जडेजा 53 (35) और जैमी ओवरटन 4 (3) रन बनाकर नाबाद रहे।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: धोनी बने बुमराह का शिकार
चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवां विकेट धोनी के रूप में 19वें ओवर की चौथी गेंद पर गंवाया। धोनी 4(5) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 156 के स्कोर पर चेन्नई को पांचवां झटका लगा।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: चेन्नई ने 17 ओवर में बनाए 145/4 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। धोनी 2 और जडेजा 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: दुबे बने बुमराह का शिकार
शिवम दुबे 32 गेंद में 50 रन बनाकर बनाकर बुमराह की गेंद पर कैच दे बैठे।142 के स्कोर पर चौथा झटका चेन्नई को लगा।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: चेन्नई ने 16 ओवर में बनाए 142 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे ने 30 गेंद में अपना सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया। दुबे 50 (30) और जडेजा 30 (22) बनाकर खेल रहे हैं।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: 100 रन के पार पहुंची चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शिवम दुबे की छक्के की बदौलत 100 रन के पार 13.3 ओवर में पहुंच गई। 14 ओवर में चेन्नई ने 3 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। शिवम 24 (22) और रवींद्र जडेजा 18 (18) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: चेन्नई ने 13 ओवर में बनाए 92/3 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 14 ओर रवींद्र जडेजा 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: चेन्नई ने 10 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 69 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 8 (9) और शिवम दुबे 2(7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: सेंटनर का शिकार बने राशिद
चेन्नई को तीसरा झटका शेख राशिद के रूप में पारी के आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। मिचेल सेंटनर की गेंद पर राशिद गच्चा खाकर स्टंपिंग हो गए। उन्होंने 19(20) रन बनाए। 63 के स्कोर पर सीएसके ने तीसरा विकेट गंवाया।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: आयुष महात्रे की खत्म हुई पारी
17 वर्षीय आयुष महात्रे की पारी का अंत दीपक चाहर ने सातवें ओवर में किया। छक्का जड़ने की कोशिश में महात्रे बाउंड्री पर मिचेल सेंटनर के हाथों लपके गए। उन्होंने 15 गेंद में 32 रन की पारी खेली।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: 6.1 ओवर में 50 रन के पार पहुंची चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई के खिलाफ 6.1 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: अश्विनी कुमार ने किया रवींद्र का शिकार
पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर अश्विनी कुमार ने विकेट के पीछे कैच कराकर चलता कर दिया। रचिन ने 5 (9) रन बनाए। 16 के स्कोर पर चेन्नई को पहला झटका लगा।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: चेन्नई ने 4 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 36 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। राशिद 13 और आयुष 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score: मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11
रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी