MI vs RCB Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना और इस लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल की बात करें फिलहाल 3 मैच में 4 प्वाइंट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम तीसरे नंबर पर है वहीं मुंबई इंडियंस 8वें पोजिशन पर है और उसने 3 मैच में केवल एक मुकाबला जीता है। पहला मुकाबला जीतने के बाद मुंबई को लगातार दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (साभार-X)
आरसीबी और मुंबई की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलैंजरस बेंगलुरु की बात करें तो अब तक इस टीम ने कुछ भी खराब नहीं किया। 3 मैच खेलने वाली आरसीबी ने हर बार 200 रन का आंकड़ा छूआ है। ऐसे में टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव के पक्ष में बिल्कुल नहीं होगी। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड के आने से इस टीम में संतुलन और बढ़ गया है। वो अलग बात है कि हेजलवुड पहले मुकाबले में लय में नजर नहीं आए।
वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो रोहित और रिकल्टन की जोड़ी ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन उसके बाद वह लय में नजर नहीं आए हैं। मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक जैसे खिलाड़ी हैं, लेकिन वह अपनी प्रतिभा के अनुसार नहीं खेल पा रहे हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की प्रभावी जोड़ी है और स्पिन में अल्लाह गजनफर कमाल कर रहे हैं।
RCB और MI मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन (RCB Playing XI)- फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार और जोश हेजलवुड
मुंबई की प्लेइंग इलेवन (MI Playing XI)- रोहित शर्मा, रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, कार्बिन बॉश, अल्लाह गज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
