LIVE

MI (Mumbai Indians), IPL Auction 2024: आईपीएल ऑक्शन 2024 के बाद ऐसी है मुंबई इंडियंस की टीम

सिद्धार्थ शर्माUpdated Dec 19, 2023, 21:10 IST

MI (Mumbai Indians), IPL Auction 2024: आईपीएल ऑक्शन 2024 के बाद ऐसी है मुंबई इंडियंस की टीम
MI (Mumbai Indians), IPL Auction 2024: आईपीएल ऑक्शन 2024 के बाद ऐसी है मुंबई इंडियंस की टीम

MI IPL Auction 2024 Live, Mumbai Indians Sold/Unsold Team Players List Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए ऑक्शन समाप्त हो चुका है। इसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने कई शानदार खिलाड़ियों को खरीदा। जिसमें मोहम्मद नबी से लेकर कई प्लेयर शामिल हैं। आइए जानते हैं की आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम कैसी है।

IPL Nilami 2024 Live Update Watch Here

DEC 19, 2023 21:08 IST

MI IPL 2024 Auction Live: आईपीएल 2024 में ऐसी है मुंबई इंडियंस की टीम

हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड (एलएसजी से ट्रेडेड), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मधुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमनधीर सिंह, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।
DEC 19, 2023 20:54 IST

MI IPL 2024 Auction Live: मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा

मुंबई इंडियंस ने मोहम्मद नबी को शामिल किया है।
DEC 19, 2023 19:45 IST

MI IPL 2024 Auction Live: नुवान तुषारा 4.8 करोड़ रुपए में शामिल

नुवान तुषारा को मुंबई इंडियंस ने 4.8 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।
DEC 19, 2023 15:58 IST

MI IPL 2024 Auction Live: दिलशान मधुशंका मुंबई इंडियंस में शामिल

मुंबई इंडियंस ने दिलशान मधुशंका को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
DEC 19, 2023 14:41 IST

MI IPL 2024 Auction Live: मुंबई इंडियंस ने गेराल्ड कोएटजी को खरीदा

मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी गेराल्ड कोएटजी को 5 करोड़ रुपए में खरीदा है।
DEC 19, 2023 13:39 IST

MI IPL 2024 Auction Live: मुंबई इंडियंस ने अभी तक नहीं लगाई बोली

मुंबई इंडियंस ने अभी तक कोई बोली नहीं लगाई है।
DEC 19, 2023 13:12 IST

MI IPL 2024 Auction Live: आईपीएल की निलामी शुरू

आईपीएल 2024 की नीलामी शुरू हो गई है। इसमें मुंबई इंडियंस की टीम अच्छे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए उतरेगी
DEC 19, 2023 12:55 IST

MI IPL 2024 Auction Live: मुंबई इंडियंस पूरी तरह तैयार

आईपीएल 2024 निलामी के लिए मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह से तैयार है।
DEC 19, 2023 12:52 IST

MI IPL Auction 2024 Live: कोका कोला एरीना पहुंची नीता अंबानी

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी दुबई स्थित कोका कोला एरीना पहुंच गई है। वहां पर ऑक्शन थोड़ी देर में शुरू होने वाला है।
DEC 19, 2023 12:35 IST

MI IPL Auction 2024 Live: मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, स्काई, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैम ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड।
DEC 19, 2023 12:32 IST

MI IPL 2024 Auction 2024 Live: नए कप्तान के साथ उतर रही मुंबई इंडियंस की टीम

मुंबई इ्ंडियंस की टीम नए कप्तान के साथ उतर रही है। टीम ने हाल ही में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है।
DEC 19, 2023 12:06 IST

MI IPL 2024 Auction 2024 Live: अच्छे स्पिनर्स की तलाश में निकलेगी मुंबई इंडियंस की टीम

आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की नजर एक अच्छे स्पिनर पर होगी। टीम का स्पिन डिपार्टमेंट कमजोर है।
DEC 19, 2023 11:48 IST

MI IPL Auction 2024 Live: ऑक्शन से पहले ही सुर्खियां बटोर चुकी है मुंबई

ऑक्शन से पहले जो टीम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है वो मुंबई ही है। मुंबई ने जब से अपने नए कप्तान का ऐलान किया है, तब से चर्चा तेज हो गई है कि क्या रोहित शर्मा भी टीम छोड़ सकते हैं?
DEC 18, 2023 14:47 IST

MI IPL Auction 2024 Live: कितने विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है मुंबई इंडियंस?

मुंबई इंडियंस के पास भले ही 8 स्लॉट खाली हों लेकिन वह केवल 4 विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती है
DEC 18, 2023 14:44 IST

MI IPL 2024 Auction Live Updates: कितने खिलाड़ियों को खरीद सकती है मुंबई इंडियंस की टीम

मुंबई इंडियंस की टीम कुल 8 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है।
DEC 18, 2023 14:41 IST

MI IPL 2024 Auction Live Updates: मुंबई इंडियंस के पास कितने पैसे बाकी?

मुंबई इंडियंस के पास कुल 17.75 करोड़ रुपए बचे हैं।
DEC 18, 2023 14:08 IST

MI IPL 2024 Auction Live Updates: कहां देख सकेंगे मुंबई इंडियंस का ऑक्शन लाइव?

मुंबई इंडियंस का ऑक्शन टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।
DEC 18, 2023 14:06 IST

MI IPL 2024 Auction Live Updates: मुंबई इंडियंस के लिए कितनी बजे शुरू होगा ऑक्शन?

आईपीएल 2024 का ऑक्शन सभी टीमों के साथ मुंबई इंडियंस के लिए भी दोपहर 1 बजे शुरू होगा।