WPL 2023: ऑस्ट्रेलिया टीम को चैम्पियन बनाने वाली खिलाड़ी संभालेंगी दिल्ली कैपिटल्स की कमान

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 2, 2023, 03:31 PM IST

Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जाएंट्स और यूपी वरियर्ज के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने भी विदेशी खिलाड़ी पर भरोसा जताया। महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को चैम्पियन बनाने वाली मेग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान होंगी।

Womens Premier League 2023: दिल्ली कैपिटल्स टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग के शुरू होने से दो दिन पहले कप्तान के नाम का ऐलान किया। टीम ने विदेशी खिलाड़ी पर भरोसा जताया। महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को चैम्पियन बनाने वाली मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम उतरेगी। विमेंस प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के कप्तान का नाम तय हो चुका है। विमेंस प्रीमियर लीग का आगाज 4 मार्च से होगा।

Meg Lanning

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान मेग लैनिंग। (Instagram)

पांच में से तीन टीमों की कप्तान विदेशी

विमेंस प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाली पांच टीमों में से तीन टीमों कमान विदेशी खिलाड़ियों के हाथ में है। दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लैनिंग के पास है। इसी तरह गुजरात जाएंट्स की कप्तान ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की खिलाड़ी बेथ मूनी और यूपी वॉरियर्ज की कप्तान एलिसा हीली हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस की कप्तान भारत की हरमनप्रीत कौर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर की कप्तान स्मृति मंधाना हैं।

End of Feed