Mayank Yadav Injury: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, अगले दो मैच नहीं खेलेगा रफ्तार का किंग

  • Agency by: भाषा
  • Updated Apr 11, 2024, 09:10 PM IST

Mayank Yadav Injury: लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल अपनी रफ्तार से सभी को हैरान करने वाले मयंक यादव चोटिल हो गए हैं। उन्हें सूजन है जिसके चलते वे अगले दो मैच मिस करने वाले हैं। ये टीम के लिए एक बुरी खबर है।

Mayank Yadav Injury: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले लखनऊ सुपर जांयट्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव कूल्हे में जकड़न के कारण अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे।लखनऊ का सामना शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा जिसके बाद 14 अप्रैल को कोलकाता में खेलना है।

mayank yadav

मयंक यादव (फोटो- BCCI/IPL)

लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर ने उम्मीद जताई कि मयंक 19 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच तक पूरी तरह से फिट हो जायेंगे ।उन्होंने कहा 'हमें उम्मीद है कि वह 19 अप्रैल तक फिट हो जायेगा । हम चाहते हैं कि वह हर मैच खेले । वह काफी मेहनत कर रहा है लेकिन कल का मैच नहीं खेल सकेगा ।'आईपीएल में पदार्पण के साथ 150 किमी की रफ्तार से गेंद डालकर सनसनी फैलाने वाले मयंक गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को एक ओवर डालने के बाद मैदान से चले गए थे।

End of Feed