मैथ्यू हेडेन ने विराट कोहली को एमसीजी टेस्ट से पहले दी अहम सलाह

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन ने विराट कोहली को एमसीजी में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को लेकर अहम सलाह दी है।

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने विराट कोहली से सिडनी में सचिन तेंदुलकर की अनुशासित पारी से प्रेरणा लेने और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेष दो टेस्ट मैच में फॉर्म हासिल करने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर प्रहार करने की अपनी प्रवृत्ति पर लगाम लगाने को कहा है। कोहली ने अपनी पिछली पांच पारियों में 05, नाबाद 100, 07, 11 और 03 रन के स्कोर से 31.50 की औसत से केवल 126 रन बनाए हैं।

Virat Kohli

विराट कोहली

विराट को खोजना होगा पिच पर टिके रहने का तरीका

हेडन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा,'शानदार जीत हो सकती थी, हार हो सकती थी,स्पिन के अनुकूल हालात हो सकते थे,मेरा मतलब है,आप सैकड़ों अलग-अलग क्षेत्रों की सूची बना सकते हैं, जहां विराट कोहली ने अपने शानदार करियर के दौरान बल्लेबाजी की होगी। लेकिन मेलबर्न में उसे बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट मिलेगा। उन्हें बस इतना करना है कि क्रीज पर बने रहने का तरीका खोजना है। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर प्रहार करने से बचना होगा। और मेरा सुझाव है - वह थोड़ा और गेंद की लाइन में आएं और सीधे शॉट खेलने का प्रयास करें।'

End of Feed