IPL 2024 से पहले धोनी का स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल, जानें अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 9, 2024, 06:35 PM IST

IPL 2024: डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल युवा तेज गेंदबाज मथिशा पाथिराना चोट के कारण तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे। 22 मार्च से आईपीएल 2024 की शुरुआत हो रही है। ऐसे में उनका खेल पाना संदेहपूर्ण है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र शुरू होने में बस दो हफ्ते का समय बचा है और गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज माथिशा पाथिराना के बायें पैर में ‘ग्रेड एक हैमस्ट्रिंग’ खिंचाव से जूझ रहे हैं। श्रीलंका के इस गेंदबाज को छह मार्च को सिलहट में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान यह चोट लगी जिससे वह अपना स्पैल भी पूरा नहीं कर सके और मैदान से बाहर चले गये।

Matheesha Pathirana

मथिशा पाथिराना (साभार-IPL)

श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘‘मथिशा पाथिराना (शनिवार को) तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि इस खिलाड़ी के बायें पैर में ‘ग्रेड एक हैमस्ट्रिंग’ चोट लगी है। ’’ आईपीएल का आगामी चरण 22 मार्च से शुरू होगा जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।

End of Feed