एशेज से पहले वापसी के लिए तैयार है ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज बल्लेबाज

टीम में वापसी के लिए मार्नस लाबुशेन किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। लाबुशेन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में खेला था, जहां उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 17 और 22 रन बनाए थे।

टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने टीम में वापसी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्हें उम्मीद है कि वह एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में वापसी करने में सफल रहेंगे और वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली इस महत्वपूर्ण श्रृंखला में पारी का आगाज करने के लिए भी तैयार हैं। लाबुशेन को 2019 के बाद पहली बार वेस्टइंडीज में हाल ही में हुई श्रृंखला की शुरुआत में टेस्ट टीम से बाहर किया गया था। पिछले दो वर्षों में उनका औसत 27.82 था। इस बीच वह केवल एक शतक लगा पाए। उन्होंने टीम से बाहर किए जाने के बाद हालांकि कड़ा अभ्यास किया।

Marnus Labuschagne

मार्नस लाबुशेन (साभार-X ICC)

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार लाबुशेन ने टीम से बाहर किए जाने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में न्यूज कॉर्प से कहा, ‘‘इससे (टीम से बाहर किए जाने से) मुझे आत्मचिंतन का अवसर मिला और मीडिया का दबाव भी नहीं रहा, जो कहता था कि मार्नस को बाहर करना होगा। मैं मुझ पर संदेह करने वालों को गलत साबित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’ लाबुशेन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में खेला था, जहां उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 17 और 22 रन बनाए थे।

End of Feed