AUS vs WI 2nd Test Day 1: लाबुशेन ने फिर जड़ा शतक, हेड ने भी दिया साथ, बड़े स्कोर की ओर बढ़ा ऑस्ट्रेलिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 07:15 PM IST

AUS vs WI 1st Test Day 1 Highlights: एडिलेड में वेस्टइंडीज और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज गरज उठे। खासतौर पर पिछले टेस्ट में एक दोहरा शतक और एक शतक जड़ने वाले मार्नस लाबुशेन जिन्होंने एक और शतक जड़ दिया है। हेड ने भी सेंचुरी बनाई।

Australia vs West Indies 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार से दूसरे टेस्ट मैच का आगाज हो गया। एडिलेड में खेले जा रहे इस मुकाबले में चोटिल पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर रहे हैं। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और दिन का खेल समाप्त होने तक उसने 3 विकेट खोकर 330 रन बना लिए थे। इसमें मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड के नाबाद शतक शामिल हैं।

aus_wi_adelaide

ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन के शतक (AP)

शानदार फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड के नाबाद शतकों और 199 रन की साझेदारी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक तीन विकेट पर 330 रन बना लिये। लाबुशेन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन पारियों में अपना तीसरा शतक जड़ा और एडीलेड ओवल में वह 120 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

End of Feed