Ashes 2023: बेयरस्टो के आउट होने पर इंग्लैंड के दिग्गज मार्क बूचर ने कही यह बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 4, 2023, 12:22 PM IST

Ashes 2023, Bairstow Out controversy: इंग्लैंड की मेजबानी में एशेज सीरीज खेला जा रहा है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे चल रही है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में जॉनी बेयरस्टोर के विकेट पर मचे बवाल पर इंग्लैंड के दिग्गज मार्क बूचर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बेयरस्टो के विकेट पर बवाल बेतुका है।

Ashes 2023, Bairstow Out controversy: इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क बूचर दूसरे एशेज टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो के विकेट पर मचे बवाल को लेकर हैरान है और उनका कहना है कि यह आम विकेट की तरह था और इस पर विवाद समझ से परे है। दूसरे एशेज टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज बेयरस्टो आस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन की धीमी बाउंसर का सामना करते हुए झुक गए और गेंद विकेटकीपर एलेक्स कारी के पास चली गई।

बेयरस्टो ने समझा कि गेंद ‘डेड’ हो गई है और वह क्रीज से काफी बाहर आ गए। कारी ने स्टम्प आउट कर दिया जो नियमानुसार सही था। ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में 2- 0 की बढत बना ली। बूचर ने विजडन क्रिकेट के साप्ताहिक पॉडकास्ट में कहा, ‘मेरे लिये यह सामान्य सी बात थी। बेयरस्टो ने यह सुनिश्चित क्यो नहीं किया कि उसे पता है कि गेंद कहां है और उसके क्रीज छोड़ने से पहले कहां थी।’

End of Feed