WPL 2023: दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी ने अब रचा इतिहास, इस मामले में अमेरिकी गेंदबाज को पीछे छोड़ा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 11, 2023, 09:51 PM IST

Gujarat Giants vs Delhi Capitals: शनिवार को डीवाय पाटील स्टेडियम में गुजरात जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाली मारिजान काप ने बेस्ट गेंदबाज बनीं। उन्होंने अमेरिका की तारा नॉरिस को पीछे छोड़ दिया है।

Gujarat Giants vs Delhi Capitals: विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच जारी है। शनिवार को डीवाय पाटील स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात जाएंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से था। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहीं दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी मारिजान काप ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज करा लिया है। इसके अलावा लीग में पांच विकेट लेने वाली अमेरिका की तारा नॉरिस को भी पीछे छोड़ दिया है। तारा नॉरिस भी दिल्ली कैपिटल्स से ही खेलती हैं।

Marizanne Kapp

मारिजान काप साथी खिलाड़ी के साथ। (फोटो - दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर से)

मारिजान ने 15 रन देकर झटके 5 विकेट

33 साल की मारिजान काप का विमेंस प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन जारी है। मारिजान ने 3.75 की स्ट्राइक रेट से 4 ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किया। इसके साथ ही वे लीग में बेस्ट गेंदबाज बन गईं। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनकी ही टीम की सदस्य तारा नॉरिस के नाम था। नॉरिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 29 रन देकर 5 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं थी। इसके अलावा गुजरात जाएंट्स की किम गार्थ ने भी पांच विकेट झटके हैं।, लेकिन वे रन देने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 36 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

2009 में द. अफ्रीका के लिए किया था डेब्यू

मारिजान ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2009 में डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने 94 टी20 मुकाबले में 1178 बनाने के साथ 76 विकेट भी लिए हैं। इसी तरह 129 वनडे में 2367 रन बनाने के साथ 147 विकेट लिए झटके हैं। वहीं, टेस्ट भी उतर चुकी हैं। उन्होंने दो टेस्ट में 212 रन बनाए हैं, लेकिन विकेट लेने में सफल नहीं रह पाईं।

End of Feed