पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने उठाए कोच गौतम गंभीर पर सवाल, कहा-नहीं हैं सही विकल्प

पश्चिम बंगाल के मनोज तिवारी ने बतौर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की नियुक्ति और उनके कार्यकाल में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। जानिए तिवारी ने गंभीर की आलोचना करते हुए क्या कहा?

कोलकाता: पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी को सलाह देने में माहिर हो सकते हैं लेकिन राष्ट्रीय टीम के कोच के लिए ‘सही विकल्प’ नहीं है। गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम को 27 वर्षों में पहली बार श्रीलंका में एकदिवसीय श्रृंखला हार का सामना करना पड़ा। टीम को इसके बाद घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 0-3 की हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अपनी सरजमी पर पहली बार तीन मैचों की श्रृंखला में 0-3 से हारी थी।

Gautam Gambhir Manoj Tiwari

गौतम गंभीर और मनोज तिवारी(साभार IPL/BCCI/KKR)

तिवारी ने गंभीर को लिया आड़े हाथ

टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक दशक में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवा दी। तिवारी की आईपीएल खेलने के दिनों में 2013 में गंभीर के साथ ड्रेसिंग रूम में तकरार हुई थी। तब दोनों कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल थे। उन्होंने कोच के रूप में गंभीर की असफलता का हवाला देते हुए पीटीआई को दिये साक्षात्कार में कहा,'देखिए, परिणाम आपके सामने है। परिणाम झूठ नहीं बोलते। आंकड़े गलत नहीं होते। रिकॉर्ड खुद बोलता है।'

End of Feed