IPL 2025 की नीलामी से पहले 24 वर्षीय ऑलराउंडर ने जड़ा तिहरा शतक, आरसीबी का थे पिछले सीजन हिस्सा

पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा रहे राजस्थान के स्पिन ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर ने आईपीएल नीलामी से ठीक पहले तिहरा शतक जड़कर सभी टीमों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। जानिए कैसा रहा उनकी पारी का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • महिपाल लोमरोर ने उत्तराखंड के खिलाफ जड़ा तिहरा शतक
  • 357 गेंद में लोमरोर ने पूरा किया तिहरा शतक, पारी में जड़े 13 छक्के 25 चौके
  • आईपीएल ऑक्शन से पहले आरसीबी ने किया है रिलीज

देहरादून: राजस्थान के महिपाल लोमरोर (नाबाद 300) ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन उत्तराखंड के खिलाफ 13 छक्कों और 25 चौकों की मदद से तिहरा शतक जड़ा। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर चुके 24 साल के ऑलराउंडर लोमरोर ने सिर्फ 357 गेंद में तिहरा शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 83.33 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाली आईपीएल नीलामी से पहले विभिन्न फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचा।

mahipal lomror

महिपाल लोमरोर (साभार RCB)

राजस्थान ने 660/7 रन पर घोषित की पारी

उनकी पारी की बदौलत राजस्थान ने पहली पारी सात विकेट पर 660 रन बनाकर घोषित की। इसके जवाब में उत्तराखंड ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर उत्तराखंड के कप्तान रविकुमार समर्थ और स्वप्निल सिंह क्रमश: 50 और 17 रन बनाकर खेल रहे थे। मेजबान टीम अब भी राजस्थान से 551 रन से पीछे है।

End of Feed