WPL 2023: मध्यप्रदेश की महिला क्रिकेटर ने मचाया धमाल, कप्तान हरमनप्रीत से भी ज्यादा कीमत पर हुई नीलाम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 13, 2023, 04:36 PM IST

pooja Vastrakar sold to Mumbai Indians: मध्यप्रदेश की महिला क्रिकेट खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार ने विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में इतिहास रच दिया है।

मुंबई: मध्यप्रदेश के महिला क्रिकेट खिलाड़ी पूजा वस्त्राकर ने विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के पहले सीजन की नालीमा में इतिहास रच दिया। बतौर ऑलराउंडर टीम इंडिया के लिए खेलने वाली 23 वर्षाय पूजा ने साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। तब से वो टीम की सदस्य बनी हुई हैं।

Pooja-Vastrakar

पूजा वस्त्राकर(साभार Pooja Vastakar)

1.9 करोड़ रुपये में पूजा हुईं नीलाम

50 लाख रुपये के बेस प्राइज वाली पूजा वस्त्रकार को मुंबई इंडियन्स ने 1.9 करोड़ की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें टीम की कप्तान हरमप्रीत कौर से भी ज्यादा राशि नीलामी में मिली है। हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियन्स ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

शानदार रहा है अंतरराष्ट्रीय करियर

25 सितंबर 1999 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जन्मीं पूजा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल से छाप छोड़ने में सफल रही हैं। वो अबतक 2 टेस्ट, 26 वनडे और 44 टी20 मैच भारत के लिए खेल चुकी है। बतौर ऑलराउंडर खेलने वाली पूजा ने इस दौरान टेस्ट में 5, वनडे में 20 और टी20 में 29 विकेट झटकने के साथ वनडे में 436 और टी20 में 257 रन भी बनाए हैं। वनडे में वो तीन अर्धशतक जड़ चुकी हैं। वो दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप में भी शिरकत कर रही हैं।

End of Feed