बड़े इवेंट के लिए सुरक्षित नहीं बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, रिपोर्ट में किया गया दावा

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ मामले में ’कुन्हा आयोग की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम को बड़े इवेंट के असुरक्षित बताया है। आरसीबी के पहली बार चैंपियन बनने के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी।

Bengaluru Stampede: कर्नाटक सरकार द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति जॉन माइकल डी’कुन्हा आयोग ने चिन्नास्वामी स्टेडियम को ‘बड़े इवेंट के लिए अनुपयुक्त और असुरक्षित’ करार दिया है जिससे इस साल के अंत में होने वाले महिला विश्व कप मैचों सहित कुछ बड़े मुकाबलों पर संदेह के बादल छा गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पहले आईपीएल खिताब के जश्न में शामिल होने के लिए स्टेडियम के पास उमड़ी भीड़ में भगदड़ मचने से 11 प्रशंसकों की मौत और कई अन्य घायल होने के बाद राज्य सरकार ने एक सदस्यीय आयोग का गठन किया था।

ind vs eng, M Chinnaswamy Stadium

एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (साभार-X)

आयोग की रिपोर्ट को हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष पेश किया गया था। पीटीआई को मिली इस रिपोर्ट के मुताबिक आयोग ने कहा, ‘‘स्टेडियम का डिजाइन और संरचना बड़ी संख्या में दर्शकों के लिए अनुपयुक्त और असुरक्षित है।’’ इस साल के अंत में आईसीसी महिला विश्व कप का शुरुआती और फाइनल चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। यह टिप्पणी तथा राज्य सरकार द्वारा इसे स्वीकार करने से उन मैचों पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

End of Feed