IPL 2024, LSG vs MI: लखनऊ ने हारकर आईपीएल से बाहर होने की कगार पर मुंबई इंडियन्स, तीसरे पायदान पर केएल राहुल की टीम

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियन्स को 4 विकेट से मात दी।इस जीत के बाद लखनऊ की टीम 12 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं सातवीं हार के बाद मुंबई इंडियन्स नौवें पायदान पर बनी हुई है। उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना तकरीबन खत्म हो गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ ने मुंबई को 4 विकेट से हराया
  • जीत के लिए मिला था लखनऊ को 145 का लक्ष्य
  • 19.2 ओवर में स्टोइनिस की पारी मदद से किया हासिल

लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियन्स को 4 विकेट से मात दी। जीत के लिए मुंबई इंडियन्स ने लखनऊ के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा था जिसे लखनऊ ने 4 विकेट शेष रहते 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के बाद लखनऊ की टीम 12 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं सातवीं हार के बाद मुंबई इंडियन्स नौवें पायदान पर बनी हुई है। उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना तकरीबन खत्म हो गई हैं।

Hardik Pandya KL Rahul

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल(साभार IPL/BCCI)

खराब रही लखनऊ की शुरुआत

लखनऊ की शुरूआत खराब रही और नुवान तुषारा ने चौथी की गेंद पर इंपैक्ट खिलाड़ी अर्शिन कुलकर्णी को आउट कर दिया। आईपीएल में पदार्पण मैच में वह खाता भी नहीं खोल सके। स्टोइनिस ने गेराल्ड कोएत्जी को लगातार दो चौके लगाये और उनके पहले ओवर में 15 रन निकाले । केएल राहुल ने तुषारा को तीन चौके और एक छक्का जड़कर 20 रन निकाले। वह 22 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए।

End of Feed