LSG vs RR IPL 2026 Pitch Report: घर पर जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे सुपर जायंट्स, जानें कैसी है लखनऊ की पिच रिपोर्ट और आंकड़े

IPL 2026, LSG vs RR Pitch Report In Hindi Today Match: आज (22 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की राजस्थान रॉयल्स से भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक इस सीजन दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनो ही बार लखनऊ को शिकस्त मिली है। लखनऊ पर तीसरी बार मुकाबला खेलेगी और जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। आईए जानते हैं लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की रिपोर्ट।

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Match Pitch Report: लखनऊ सुपर जायंट्स का भाग्य मानो सो सा गया है। इस सीजन एलएसजी (LSG) ने अभी तक मात्र दो मुकाबले जीते हैं। जबकि चार मुकाबले गंवा चुकी है। पिछले तीन मुकाबले में लखनऊ को लगातार शिकस्त मिली है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी और टीम के प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब आईपीएल के 32वें मुकाबले में लखनऊ का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होना है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडिम (Ekana Cricket Stadium Lucknow) में खेला जाएगा।

LSG vs RR Pitch Report.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट।

इकाना में घरेलू टीम लखनऊ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह इस सीजन घर में खेले गए दो मुकाबलों में हार चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात ने लखनऊ में सुपर जायंट्स को धूल चटा चुकी हैं। अब राजस्थान रॉयल्स की चुनौती है। राजस्थान इस सीजन दमदार लय में है। हालांकि, पिछले दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। शुरुआती चार मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की। IPL Points Table: अंक तालिका में कैसी है दोनों टीमों की स्थिति यहां क्लिक करके जानिए

End of Feed