LSG vs RCB Dream11 Prediction, Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru Playing XI: आईपीएल के 59वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला लखनऊ अपने होमग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। एक तरफ जहां आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन बनने के इरादे से उतरेगी तो वहीं दूसरी तरफ प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लखनऊ को हर हाल में जीत की दरकार है। आरसीबी लगातार 4 मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है जबकि लखनऊ ने लगातार 3 मुकाबले गंवाए हैं। ऐसे में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में उसे जीत चाहिए होगी।
लखनऊ और बेंगलुरु ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)
लखनऊ के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player LSG)
लखनऊ के टॉप 4 बल्लेबाज फॉर्म में हैं। लखनऊ की बल्लेबाजी की कमान निकोलस पूरन के हाथों में है जो 410 रन बनाकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं। पूरन के अलावा 3 बल्लेबाज लखनऊ के लिए 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं। मिचेल मार्श 378, एडेन मार्करम 348 और मिडिल ऑर्डर में आयुष बडोनी 326 रन बना चुके हैं।
गेंदबाजी की बात करें तो इस मोर्चे पर यह टीम थोड़ी कमजोर नजर आती है। पहली बार आईपीएल खेल रहे दिग्वेश सिंह राठी और शार्दूल ठाकुर 12-12 विकेट चटका चुके हैं। आवेश खान 10 विकेट चटका चुके हैं और आखिरी ओवर में अपनी टीम के लिए एक मैच भी जीता है। इस बार रवि बिश्नोई अपनी प्रतिभा के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं।
आरसीबी के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player RCB)
आरसीबी के लिए विराट कोहली एकतरफा बल्लेबाजी कर रहे हैं। विराट 11वीं बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। अब तक 11 मैच में किंग कोहली 63.13 की औसत से 505 रन बना चुके हैं। किंग कोहली के अलावा 3 बल्लेबाज 200 से ज्यादा रन बना चुके हैं जिसका फायदा टीम को मिला है। 16 अंकों के साथ फिलहाल टीम दूसरे पायदान पर है। आरसीबी के लिए चिंता की बात यह है कि दूसरा सबसे सफल बल्लेबाज चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो चुका है। देवदत्त पडिक्कल 247 रन बना चुके हैं। फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार 239 रन बना चुके हैं।
गेंदबाजी की बात करें तो इस बार टीम के पास जोश हेजलवुड जैसा खतरनाक गेंदबाज है। 18 विकेट चटकाकर हेजलवुड इस टीम के सबसे बड़े मैच विनर के तौर पर सामने आए हैं। हेजलवुड के अलावा क्रुणाल पांड्या 14, भुवनेश्वर कुमार 12 और यश दयाल 10 विकेट चटका चुके हैं।
आरसीबी और लखनऊ की ड्रीम इलेवन टीम (LSG vs RCB Dream 11 Team-1)
विकेटकीपर- निकोलस पूरन, ऋषभ पंत
बैटर- फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मिचेल मार्श, एडेन मार्करम
ऑलराउंडर- टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या,
गेंदबाज-भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश सिंह
कप्तान- विराट कोहली
उप-कप्तान- मिचेल मार्श
आरसीबी और लखनऊ की ड्रीम इलेवन टीम (LSG vs RCB Dream 11 Team-2)
विकेटकीपर- निकोलस पूरन, ऋषभ पंत
बैटर- विराट कोहली, रजत पाटीदार, मिचेल मार्श,
ऑलराउंडर-रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या
गेंदबाज- आवेश खान, जोश हेजलवुड
कप्तान- विराट कोहली
उप-कप्तान- मिचेल मार्श
आरसीबी और लखनऊ की ड्रीम इलेवन टीम (LSG vs RCB Dream 11 Team-3)
विकेटकीपर-ऋषभ पंत, जितेश शर्मा, निकोलस पूरन
बैटर- विराट कोहली, एडेन मार्करम, रजत पाटीदार
ऑलराउंडर- क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड
गेंदबाज- भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, दिग्वेश सिंह,
कप्तान- क्रुणाल पांड्या
उप-कप्तान- विराट कोहली
लखनऊ और बेंगलुरु की टीम
लखनऊ सुपर जाइंट्स: निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्क्रम, मिशेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, आरएस हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान।
आरसीबी: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा, फिलिप सॉल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेटेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह।
