LSG vs PBKS IPL 2025 Preview: अपने घर पर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी लखनऊ की टीम, पंजाब से मिलेगी कड़ी चुनौती

LSG vs PBKS IPL 2025 Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में एक और धमाकेदार मैच होने जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर पंजाब किंग्स से होने वाली है। इस महत्वपूर्ण मैच से पहले आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी हर जानकारी और हेड टू हेड रिकॉर्ड

LSG vs PBKS IPL 2025 Preview: लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मंगलवार को यहां जब फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स की मेजबानी करेगी तो नए कप्तान ऋषभ पंत की नजरें अच्छा प्रदर्शन करने और टीम को घरेलू मैदान पर सत्र की पहली जीत दिलाने पर टिकी होंगी।पिछले साल नीलामी में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पंत शुरुआती दो मैच में बल्लेबाज के तौर पर नाकाम रहने के बाद 27 करोड़ रुपये की अपनी मोटी कीमत को सही साबित करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

LSG vs PBKS Preview

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू

सुपरजाइंट्स में उनकी कप्तानी की शुरुआत दुर्भाग्यपूर्ण हार के साथ शुरू हुई जब वह अपनी पूर्व टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ एक विकेट से हार गए।हालांकि निकोलस पूरन (23 गेंद पर 70 रन) और मिचेल मार्श (31 गेंद पर 52 रन) की शानदार बल्लेबाजी और शारदुल ठाकुर (34 रन पर चार विकेट) की उम्दा गेंबदाजी की बदौलत टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद पर उसके घरेलू मैदान पर पांच विकेट की प्रभावशाली जीत के साथ मजबूत वापसी की।

End of Feed