LSG vs MI IPL 2025 Live Streaming: कब और कहां देखें लखनऊ और मुंबई के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

LSG vs MI IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम घर पर अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। सामने होगी मुंबई इंडियंस की टीम जो शुरुआती दो मुकाबला हार कर जीत की पटरी पर लौट आई है। दोनों टीमों के लिए यह चौथा मुकाबला है। आइए जानते हैं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें।

LSG vs MI IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना 5 बार की चैंपियन मुंबई से होगा। दोनों टीमें कमोबेश एक ही नाव पर सवार हैं और पिछले 3 मुकाबलों में से केवल एक जीत ही दर्ज कर पाए हैं। यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां रन बनाना आसान नहीं है। ऐसे में 160-170 का स्कोर भी इस मैच को रोमांचक बना सकती है। ऋषभ पंत और रोहित शर्मा पर सबकी नजर होगी, क्योंकि दोनों खिलाड़ी फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसा लगता है कि पंत पर कप्तानी का दबाव है। वह ऐसी गेंद पर आउट हो रहे हैं जिस पर छक्का मारना उनके बाएं हाथ का काम था।

MI vs LSG Live Streaming

मुंबई और लखनऊ मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

दूसरी तरफ गेंदबाजी में दोनों टीमों की तुलना करें तो मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है। पिछले मैच में अश्वनी कुमार ने जिस तरह की गेंदबाजी की थी, उसको देखते हुए मुंबई को एक और मैच विनर मिल गया। इकाना की पिच पर अश्वनी कुमार जैसे गेंदबाज सफल रहेंगे। वहीं लखनऊ को दिग्वेश राठी से खासी उम्मीदें हैं जो लगातार विकेट चटका रहे हैं। कुल मिलाकर फैंस को एक शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।

End of Feed