LSG vs DC Pitch Report: लखनऊ और दिल्ली के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2024, LSG vs DC Pitch Report Today Match: आईपीएल 2024 में आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। इन दोनों टीमों के बीच ये सीजन का दूसरा मुकाबला है। पिछली बार दिल्ली ने लखनऊ को उन्हीं के मैदान पर मात दे दी थी। अब आज का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां हम जानेंगे कि इस मुकाबले की पिच रिपोर्ट कैसी है, कैसे हैं दिल्ली के मैदान के आंकड़े और क्या-क्या रिकॉर्ड सामने आए जब इस ग्राउंड पर टकराईं लखनऊ और दिल्ली की टीमें। मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज का रोमांचक मैच
  • लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत मेजबान दिल्ली कैपिटल्स से होगी
  • मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है

IPL 2024, LSG vs DC Pitch Report Today Match: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में आज आईपीएल 2024 का एक अहम मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को चुनौती देने उतरेगी। दोनों टीमें इस समय पेचीदा गणित के आधार पर प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। अंक तालिका में दिल्ली छठे स्थान पर है और लखनऊ सातवें नंबर पर। दोनों ही टीमों के 12-12 अंक हैं। बस फर्क इतना है कि आज का मैच दिल्ली का अंतिम मुकाबला है जबकि लखनऊ को दो मैच खेलने हैं। इस मैच की शुरुआत आज शाम 7.30 बजे से होगी। दिल्ली में मौसम समय-समय पर करवट बदल रहा है। फिलहाल आज अनुमान है कि धुंध रहेगी।

LSG vs DC Pitch Report, IPL 2024 Today Match

लखनऊ-दिल्ली मैच पिच रिपोर्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होने वाले आईपीएल 2024 के मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट के इतिहास में ये दोनों टीमें कितनी बार टकराई हैं और परिणाम कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 4 आईपीएल मैच हुए हैं, इन मुकाबलों में लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है। लखनऊ ने इन चार मैचों में 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि दिल्ली की टीम सिर्फ 1 बार लखनऊ को शिकस्त दे पाई है। आज जब लखनऊ-दिल्ली की भिड़ंत होगी तो तमाम स्टार्स मैदान पर दम दिखाने के लिए तैयार होंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से उनके कप्तान केएल राहुल (KL Rahul), ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis), निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) जैसे खिलाड़ियों से फैंस को उम्मीदें रहेंगी। वहीं अगर बात करें दिल्ली कैपिटल्स की तो उनके कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पिछले मैच में बैन के बाद आज मैदान पर वापसी करेंगे, उनके अलावा जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Frazer-McGurk), एनरिच नॉर्किया (Anrich Nortje), अक्षर पटेल (Axar Patel), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पर सबकी नजरें रहने वाली हैं।

End of Feed