LSG vs CSK Dream11 Prediction: लखनऊ और चेन्नई का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

LSG vs CSK Dream11 Prediction, Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings Playing XI: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। लगातार 5 मुकाबला हार चुकी चेन्नई के पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है। धोनी की कप्तानी में सीएसके इस सीजन दूसरी बार मैदान पर उतरेगी।

LSG vs CSK Dream11 Prediction, Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings Playing XI: LSG vs CSK Dream11 Prediction, Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings Playing XI: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। लगातार 5 मुकाबला हारकर यहां पहुंची चेन्नई के पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है और लगातार तीन मुकाबला जीतने के बाद उसके हौसले बुलंद हैं। पिछले मुकाबले की बात करें तो लखनऊ ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया था।

csk vs lsg dream 11 team

चेन्नई और लखनऊ की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2 अंक के साथ सबसे नीचले पायदान पर है। एक और हार उसके प्लेऑफ में पहुंचने के सपने को तोड़ सकती है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 8 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है। इस टीम की सबसे बड़ी चिंता कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म है जिनका बल्ला खामोश चल रहा है। हेड टू हेड की बात करें तो अब तक दोनों टीमें 5 बार एक दूसरे के खिलाफ उतरी है। 5 में से 3 मुकाबला लखनऊ के नान रहा है जबकि चेन्नई केवल एक बार जीती है। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है।

End of Feed