New IPL Record: लखनऊ की इस जोड़ी ने बनाया 8वें विकेट पर पार्टनरशिप का नया आईपीएल रिकॉर्ड

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 13, 2024, 01:42 PM IST

Highest 8th Wicket Partnership In IPL History: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार शाम खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में एक खास रिकॉर्ड बन गया। लखनऊ की टीम इस मैच में हार तो गई लेकिन आयुष बडोनी और अरशद खान की जोड़ी ने आठवें विकेट के लिए रिकॉर्ड पार्टनरिशप को अंजाम देकर सबको चौंका दिया और नया इतिहास रचा।

Highest 8th Wicket Partnership In IPL: शुक्रवार को आईपीएल 2024 में लखनऊ और दिल्ली की टीमों के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी लेकिन 94 रन पर उन्होंने अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि दिल्ली के गेंदबाज जल्द ही उनकी पारी समेट देंगे लेकिन तभी आयुष बडोनी (Ayush Badoni) और अरशद खान (Arshad Khan) की जोड़ी ने वो कमाल करके दिखाया जिसने सबको दंग कर दिया। उन्होंने 8वें विकेट के लिए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी करके लखनऊ को वापस मैच में लाकर खड़ा कर दिया। अंत में लखनऊ की हार हुई लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी हमेशा याद की जाएगी।

Ayush Badoni And Arshad Khan, Highest 8th Wicket Partnership In IPL

आयुष बडोनी और अरशद खान (AP)

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच खेले गए इस मैच में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ के 7 विकेट 94 के स्कोर पर गिरा दिए थे। उस समय आयुष बडोनी आखिरी कुछ रनों की उम्मीद के साथ पिच पर मौजूद थे लेकिन नए खिलाड़ी अरशद खान ने आयुष का जमकर साथ दिया और दोनों खिलाड़ियों ने इतिहास रचा।

End of Feed