IPL रिटेंशन से पहले एक और बड़ी ट्रेड की सुगबुगाहट, सैम करन के लिए शमी को RR से ट्रेड करने को तैयार LSG

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के बदले मोहम्मद शमी को राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ ट्रेड करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक यह आईपीएल 2027 रिटेंशन से पहले बड़ी ट्रेड हो सकती है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के बदले मोहम्मद शमी को राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ ट्रेड करने के लिए पूरी तरह तैयार है। क्रिककइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, RR के साथ इस ट्रेड के हिस्से के रूप में LSG ने तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर एम. सिद्धार्थ को रिलीज करने पर भी सहमति जता दी है। यानी वह भी ट्रेड हो सकते हैं।

Shami Trade

मोहम्मद शमी आईपीएल ट्रेड। फोटो- BCCI

हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले शमी के 2026 में आंकड़े बहुत खास नहीं थे। शमी ने 13 मैचों में 9.00 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए थे, लेकिन उन्होंने एक ऐसे सीजन में LSG के गेंदबाजी आक्रमण को वजन और गहराई दी थी, जहां टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी।

End of Feed