Lucknow Super Giants Full Schedule, Match List IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। जबकि फाइनल मैच 31 मई 2026 को खेला जाएगा। 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉइंट्स अपने IPL अभियान की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। साल 2022 में लीग में शामिल होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अब तक आईपीएल का कोई खिताब नहीं जीता है। यह टीम साल 2022 और 2023 में प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन कभी भी फाइनल में जगह नहीं बना पाई। वहीं 2024 और 2025 सीजन में LSG की टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर रही थी। आइए जानते हैं रिषभ पंत की कप्तानी वाली LSG की टीम अपने लीग दौर के मैच कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी। यहां देखें पूरा शेड्यूल-
लखनऊ सुपर जॉइंट्स शेड्यूल (TTN)
लखनऊ सुपर जॉइंट्स का IPL 2026 का पूरा शेड्यूल (LSG Full Schedule IPL 2026)
| क्रमांक | बनाम | तारीख | वेन्यू | टाइम |
| 1 | दिल्ली कैपिटल्स | 1 अप्रैल | लखनऊ | 7:30 PM |
| 2 | सनराइजर्स हैदराबाद | 5 अप्रैल | लखनऊ | 3:30 PM |
| 3 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 9 अप्रैल | कोलकाता | 7:30 PM |
| 4 | गुजरात टाइटंस | 12 अप्रैल | लखनऊ | 3:30 PM |
| 5 | ||||
| 6 | ||||
| 7 | ||||
| 8 | ||||
| 9 | ||||
| 10 | ||||
| 11 | ||||
| 12 | ||||
| 13 | ||||
| 14 |
LSG का फुल स्क्वॉड
लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम IPL के 15नें सीजन में लीग का हिस्सा बनी। वह अब तक कुल 4 सीजन खेल चुकी है। टीम ने शुरुआत में केएल राहुल को अपना कप्तान बनाया था। जो 2022, 2023 और 2024 में टीम के कप्तान थे। हालांकि इसके बाद टीम ने साल 2025 के सीजन से रिषभ पंत को अपना कप्तान बनाया है। यहां देखें LSG की फुल स्क्वॉड- ऋषभ पंत (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, हिम्मत सिंह, जॉश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, नमन तिवारी, मणिमारन सिद्धार्थ, अक्षत रघुवंशी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एडेन मार्करम, एनरिख नॉर्खिया, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी (सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड), अर्जुन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस से ट्रेड)
कैसा था साल 2025 में प्रदर्शन
कप्तान बदलने के बाद भी साल 2025 में LSG की किस्मत नहीं बदली। जहां 2024 के सीजन में LSG सातवें नंबर पर थी। वहीं 2025 के सीजन में भी LSG सातवें नंबर पर ही रही। LSG को लीग के 14 मुकाबलों में 6 जीत और 8 हार मिले थे। IPL 2025 में LSG के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 627 रन बनाए थे। उन्होंने 13 मैच की 13 पारियों में 48.23 की औसत से यह रन बनाए। IPL 2025 में 27 करोड़ के सबसे महंगे खिलाड़ी और LSG के कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। उन्होंने 14 मैचों में मात्र 24.45 की औसत से कुल 269 रन बनाए थे।
