IPL 2025: कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले पंजाब किंग्स को लगा झटका, बाहर हुआ यह तेज गेंदबाज

IPL 2025: पंजाब किंग्स को कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने दी। कोच ने कहा ,‘‘ पिछला मैच हमारे लिये निराशाजनक था।

IPL 2025: लॉकी फर्ग्युसन चोट के कारण आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने कहा कि टूर्नामेंट के आखिरी चरण में भी उनकी वापसी की संभावना कम ही है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी पिछले सप्ताह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो गेंद फेंकने के बाद ही बाहर हो गए थे। उनके बायें पैर में चोट लगी है।

Lockie Ferguson IPL 2025

लॉकी फर्ग्यूसन (साभार-IPL)

होप्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पूर्व कहा ,‘‘ फर्ग्युसन अनिश्चितकाल के लिये बाहर हैं। टूर्नामेंट के आखिरी चरण में भी उनकी वापसी की उम्मीद कम ही है। उसे काफी चोट लगी है।’’ पंजाब के लिये यह करारा झटका है क्योंकि बीच के ओवरों में लॉकी उनके प्रमुख गेंदबाज रहे हैं। पंजाब की फील्डिंग भी चिंता का सबब रही है। कोच ने कहा ,‘‘ पिछला मैच हमारे लिये निराशाजनक था। हमें पता था कि इसमें काफी रन बनेंगे। हमने भी बड़ा स्कोर बनाया लेकिन कैच टपकाने से पराजय का सामना करना पड़ा।’’

End of Feed