Mumbai Indians vs Gujarat Giants: विमेंस प्रीमियर लीग में मंगलवार को एक बार फिर तोबड़तोड़ वाली पारी देखने को मिल सकती है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस जीत के लय को बरकरार रखने उतरेगी। मुंबई चार मैच खेलने उतरी है और सभी में जीत हासिल की है। टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं, स्नेह राणा की कप्तानी वाली टीम गुजरात जाएंट्स को मैच में दम दिखाने की जरूरत है। टीम को लीग में 4 मैचों में से सिर्फ एक में जीत मिली है, जबकि तीन मैचों को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात जाएंट्स 2 अंक और -3.397 नेट रनरेट के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है।
Mumbai vs Gujarat Live Streaming: रिकॉर्ड जीत को बरकरार रखने उतरेगी मुंबई, देखें कब और कहां होगा मुकाबला
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Mar 14, 2023, 07:00 AM IST
Mumbai Indians vs Gujarat Giants: विमेंस प्रीमियर लीग में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अपने रिकॉर्ड जीत को बरकरार रखने उतरेगी, जबकि गुजरात जाएंट्स जीत दर्ज कर अपने दावेदारी को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।
End of Feed
