Delhi vs UP Live Streaming: जीत की लय काे बरकरार रखने उतरेगी दिल्ली और यूपी, देखें कब और कहां होगा मुकाबला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 07:00 AM IST

Delhi Capitals vs UP Warriorz: दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज की टीम दूसरी जीत की तलाश में लिए मंगलवार को आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अपना जीत का खाता खोल लिया है। अब दूसरी जीत की तलाश है।

Delhi Capitals vs UP Warriorz: विमेंस प्रीमियर लीग के हर मैच में रोमांच देखने को मिल रहा है। मंगलवार को एक बार फिर बड़ा रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। लीग के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना यूपी वॉरियर्ज से होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मुकाबले में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराया, जबकि यूपी वॉरियर्ज ने यह कारनामा गुजरात जाएंट्स के खिलाफ किया था। दिल्ली कैपिटल्स दो अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर, जबकि यूपी वॉरियर्ज भी दो अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग हैं, जबकि यूपी वॉरियर्ज की कमान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिसा हीली के हाथ है। जीत की लय को बरकरार रखने के लिए दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी।

Alyssa healy vs meg lanning

एलिसा हीली और मेग लैनिंग। (फोटो- डब्ल्यूपीएल)

कब होगा WPL 2023 दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मैच ( Delhi Capitals vs UP Warriorz Match date)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच 7 मार्च, मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां होगा दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच (Delhi Capitals vs UP Warriorz Match venue)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच डीवाय पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में होगा।

End of Feed