LIVERR vs DC Highlights, IPL 2023: दिल्ली की लगातार तीसरी हार, राजस्थान ने 57 रन से हराया

RR vs DC Highlights, IPL 2023: दिल्ली की लगातार तीसरी हार, राजस्थान ने 57 रन से हराया
IPL 2023,RR vs DC Highlights: दिल्ली और राजस्थान के बीच बारसापारा गुवाहाटी में खेले जा रहे मैच में राजस्थान की टीम ने दिल्ली को तीसरी हार थमा दी है। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना सकी। दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक 65 रन कप्तान डेविड वॉर्नर ने बनाए। इससे पहले राजस्थान की टीम ने जोस बटलर के 79 और यशस्वी जायसवाल के 60 रन की पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे।
राजस्थान की प्लेइंग इलेवन-जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन- डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), एरिक नार्जे, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
RR VS DC Live Score: राजस्थान की घर पर पहली जीत
राजस्थान ने दिल्ली को 57 रन से हराकर घर पर पहली जीत दर्ज कर ली है। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी।
RR VS DC Live Score: दिल्ली की आखिरी उम्मीद भी खत्म
डेविड वॉर्नर 65 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब दिल्ली जीत से बहुत दूर है औ राजस्थान की टीम जीत के करीब नजर आ रही है।
RR VS DC Live Score: दिल्ली को लगा छठा झटका
दिल्ली ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है, लेकिन डेविड वॉर्नर अब भी खेल रहे हैं। दिल्ली के लिए जीत यहां से बेहद मुश्किल है।
RR VS DC Live Score: दिल्ली को 100 रन के स्कोर पर लगा चौथा झटका
दिल्ली ने गंवाया चौथा विकेट, ललित यादव 38 रन बनाकर हुए आउट। वॉर्नर अब भी 43 रन पर नाबाद हैं
RR VS DC Live Score: वॉर्नर और ललित के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
वॉर्नर और ललित यादव ने कुछ हद तक दिल्ली की वापसी करा दी है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। वॉर्नर 39 और ललित यादव 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RR VS DC Live Score: 10 ओवर बाद दिल्ली का स्कोर 68/3
200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 10 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। वॉर्नर और ललित यादव क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों चौथे विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
RR VS DC Live Score: पहले पावरप्ले के बाद दिल्ली ने 3 विकेट गंवा दिए हैं
पहले पावरप्ले के बाद दिल्ली ने 38 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। दिल्ली के सामने 200 रन का लक्ष्य है। डेविड वॉर्नर 20 रन बनाकर नाबाद हैं।
RR VS DC Live Score: 5वें ओवर में 11 रन
दिल्ली की तरफ से 5वें ओवर में 11 रन बने हैं। 5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 32/2, डेविड वॉर्नर 18 और रिले रुसो 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
RR VS DC Live Score: पहला ओवर डबल विकेट मेडेन
बोल्ट का पहला ओवर न केवल मेडन रहा, बल्कि इस ओवर में उन्होंने दिल्ली की टीम को दो झटके दिए। बिना खाता खोले दिल्ली ने 2 विकेट गंवा दिए हैं।
RR VS DC Live Score: गेंदबाजी में राजस्थान की धमाकेदार शुरुआत
राजस्थान की तरफ से एक बार फिर ट्रेंट बोल्ट ने धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने दो गेंद पर दो विकेट झटके। बोल्ट ने तीसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ को और चौथी गेंद पर मनीष पांडे को आउट किया।
RR VS DC Live Score: राजस्थान ने 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए हैं। दिल्ली को पहली जीत के लिए 200 रन बनाने होंगे।
RR VS DC Live Score: 18 ओवर के बाद राजस्थान 168/3
2 ओवर का खेल बाकी है। राजस्थान ने 3 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। राजस्थान की तरफ से हेटमॉयर और बटलर की विस्फोटक जोड़ी मैदान पर डटी हुई है।
RR VS DC Live Score: 5 ओवर का खेल बाकी, राजस्थान का स्कोर 130/3
15 ओवर का खेल हो चुका है। राजस्थान ने 3 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। जोस बटलर और शिमरॉन हेटमायर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
RR VS DC Live Score: राजस्थान को लगा तीसरा झटका
रियान पराग को पावेल ने किया क्लीन बोल्ड, उन्होंने 7 रन की पारी खेली। राजस्थान का लगने वाला यह तीसरा झटका है और उसने 126 रन बना लिए हैं।
RR VS DC Live Score: बटलर का अर्धशतक
जोस बटलर ने 32 गेंद पर पूरा किया अपना अर्धशतक। 13 ओवर बाद राजस्थान का स्कोर 122/2
RR VS DC Live Score: संजू सैमन बिना रन बनाए आउट
राजस्थान ने एक के बाद एक दूसरा विकेट गंवा दिया है। संजू सैमसन बिना कोई रन बनाए कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए। 10 ओवर बाद राजस्थान का स्कोर 103/2
RR VS DC Live Score: राजस्थान को लगा पहला झटका
98 रन के स्कोर पर राजस्थान ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। 31 गेंद पर 60 रन बनाने के बाद यशस्वी जायसवाल आउट हो गए हैं। उन्हें मुकेश ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया।
RR VS DC Live Score: बारसापारा में जारी है राजस्थान का तूफान
राजस्थान की विस्फोटक बल्लेबाजी जारी है। केवल 8 ओवर के बाद टीम का स्कोर 96 रन हो गया है। जायसवाल 59 और बटलर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RR VS DC Live Score: जायसवाल का अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल ने केवल 25 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके लगाए। यह आईपीएल 2023 में उनका दूसरा अर्धशतक है।
RR vs DC Live Score: पावरप्ले राजस्थान के नाम
पहला पावरप्ले राजस्थान के नाम रहा। 6 ओवर बाद राजस्थान ने बिना किसी नुकसान के 68 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 41 और जोस बटलर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।