MI vs KKR Highlights: वेंकटेश के शतक पर फिरा पानी, मुंबई ने अर्जुन के डेब्यू पर दर्ज की जीत

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 16, 2023, 11:32 PM IST

IPL 2023, MI vs KKR TATA IPL Highlights: आईपीएल के 22वें मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। केकेआर के लिए यह लगातार दूसरी हार है। वेंकटेश अय्यर की शतकीय पारी भी कोलकाता को जीत नहीं दिला पाई।

IPL 2023, MI vs KKR TATA IPL Highlights: आईपीएल के 22वें मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता को 5 विकेट से हराकर इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है। मुंबई के सामने जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 5 विकेट खोकर 14 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से ईशान किशन ने 25 गेंद में 58, सूर्यकुमार यादव ने इतने ही गेंद में 43 और तिलक वर्मा ने 30 रन की पारी खेली। कोलकाता की तरफ से सुयश शर्मा ने 2 और वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट चटकाए। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर के 104 रन की विस्फोटक पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे।

mumbai indians, ipl 2023

मुंबई इंडियंस

मुंबई की पारी

186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 14 गेंद पहले 5 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिस कर लिया। इससे पहले रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मुंबई के लिए विस्फोटक शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 65 रन जोड़े। रोहित 20 रन बनाकर सुयश शर्मा की गेंद पर उमेश यादव के हाथो कैच आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए सूर्या और किशन के बीच 22 रन की साझेदारी हुई। ईशान किशन 25 गेंद पर 58 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने क्लीन बोल्ड किया। ईशान किशन ने सर्वाधिक 58 रन की पारी खेली।

कोलकाता की पारी

कोलकाता की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 51 गेंद पर 104 रन की पारी खेली। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज और एन जगदीशन ने पारी की शुरुआत की, लेकिन कैमरॉन ग्रीन ने दूसरे ही ओवर में मुंबई को पहली सफलता दिला दी। उन्होंने जगदीशन को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा। दूसरे विकेट के लिए गुरबाज और वेंकटेश अय्यर ने तेजी से 46 रन की साझेदारी की, लेकिन पियुष चावला ने उन्हें 8 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। जल्द ही कोलकाता को एक और बड़ा झटका नीतीश राणा के रुप में लगा। वह 5 रन बनाकर शौकीन के शिकार बने।

मुंबई ने अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में 1 जीत दर्ज की है नीतीश राणा के नेतृत्व में कोलकाता ने 4 में से दो मैच में जीत दर्ज की है। कोलकाता के लिए अच्छी बात यह है कि पिछले तीन मुकाबलों में टीम 200 रन के पार पहुंची है। ऐसे में मुंबई के गेंदबाजों को सावधान रहने की जरुरत होगी। रिंकू सिंह, नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर शानदार फॉर्म में हैं जबकि वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की है।

End of Feed