LSG vs PBKS Highlights: पंजाब ने लखनऊ को उसके घर में बड़े ही अदब से हराया

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 15, 2023, 11:51 PM IST

TATA IPL 2023, LSG vs PBKS Highlights: आईपीएल के 21वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़े ही अदब से हराया। लखनऊ की यह होम ग्राउंड पर पहली हार है। वहीं, पंजाब की यह पांच मैचों में तीसरी जीत है।

TATA IPL 2023, LSG vs PBKS Highlights: आईपीएल का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। आईपीएल के 21वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 विकेट से हराया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने तीन गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। लखनऊ के खिलाफ शिखर धवन खेलने नहीं उतरे थे। सैम कुरेन की कप्तानी में पंजाब की टीम उतरी थी।

LSG vs PBKS, TATA IPL 2023, KL Rahul, Shikhar Dhawan,

IPL 2023, LSG vs PBKS Live Score : लखनऊ और पंजाब के बीच का ताजा अपडेट यहां देखें

लखनऊ की पारी

टॉस हारकर पहले खेलने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। कप्तान केएल राहुल ने कप्तानी पारी खेली। राहुल ने 132. 14 की स्ट्राइक रेट से 56 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। काइल मेयर्स 29 रन पर आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद दीपक हुड्डा को सिकंदर रजा ने अपना शिकार बनाया। हुड्डा महज दो रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रुणाल पंड्या भी लंबी पारी नही खेल पाए। उनको कागिसो रबाडा ने 18 रन पर आउट किए। निकोलस पूरन बिना खाता खोले वापस लौट गए। मार्कस स्टोइनिस भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। कृष्णप्पा गौतम एक रन और युद्धवीर सिंह बिना खोले वापस लौट गए।

पंजाब की पारी

जवाब में खेलने उतरी पंजाब किंग्स ने तीन गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। सिंकदर रजा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह एक बार फिर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे 4 रन पर आउट हो गए। मैथ्यू शॉर्ट भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। उनको के. गौतम ने अपना शिकार बनाया। हरप्रीत भाटिया 22 रन पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सैम कुरेन भी टीम के लिए लंबी पारी खेलने में असफल रहे। वे महज 6 रन पर आउट हो गए। शाहरुख खान ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। शाहरुख ने 10 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 23 रन की नाबाद पारी खेली।

हेड टू हेड में लखनऊ आगे

हेड टू हेड मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी है। लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है। इस मुकाबले में लखनऊ को पंजाब के खिलाफ 20 रन से जीत मिली थी। लखनऊ की टीम ने पिछले साल आईपीएल में डेब्यू किया था।

End of Feed