SRH vs RCB Highlights: क्लासेन के शतक पर भारी पड़े किंग कोहली, हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 18, 2023, 11:13 PM IST

IPL 2023 SRH vs RCB Highlights: आईपीएल के प्लेऑफ हफ्ते में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। आरसीबी के सामने 187 रन का लक्ष्य था जो उसने 4 गेंद शेष रहते 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली। इस जीत के साथ ही आरसीबी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

IPL 2023, SRH vs RCB Highlights: आईपीएल के 65वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक तरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। आरसीबी के सामने 187 का रन का लक्ष्य था, लेकिन कोहली और डुप्लेसी की बल्लबाजी के सामने यह लक्ष्य छोटा पड़ गया और आरसीबी ने 6 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी की जो इस सीजन की सबसे बड़ी साझेदारी है। कोहली ने 63 गेंद पर 100 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। कोहली के अलावा फाफ डुप्लेसी ने 47 गेंद पर 71 रन की पारी खेली।

virat kohli and faf du plessis

विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी (साभार- ipl/bcci)

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की विस्फोटक शतकीय पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए थे। क्लासेन ने 51 गेंद में 104 रन की पारी खेली। उनहोंने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए। क्लासेन के अलावा हैरी ब्रुक ने नाबाद 27 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और वह चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

End of Feed