LIVE

India vs Sri Lanka 3rd ODI Highlights: वाह विराट-सिराज! लंका का हुआ 'सफाया', हासिल की रनों के लिहाज से 'सबसे बड़ी जीत'

India vs Sri Lanka 3rd ODI Highlights: वाह विराट-सिराज! लंका का हुआ 'सफाया', हासिल की रनों के लिहाज से 'सबसे बड़ी जीत'
India vs Sri Lanka 3rd ODI Highlights: वाह विराट-सिराज! लंका का हुआ 'सफाया', हासिल की रनों के लिहाज से 'सबसे बड़ी जीत'

IND vs SL 3rd ODI Highlights (भारत बनाम श्रीलंका वनडे मैच हाईलाइट्स): विराट कोहली की विस्फोटक बल्लेबाजी और मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी के बलबूते भारत ने 15 जनवरी, 2023 को श्रीलंका को तीसरे और आखिरी वनडे में हरा दिया। केरल के ग्रीनफील्ड मैदान में हुए इस मुकाबले में इंडिया 317 रनों से जीता। रोचक बात यह है कि यह रनों के लिहाज से क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इस तरह से तीन मैचों की वनडे सीरीज (मास्टर कार्ड सीरीज) में भारत ने श्रीलंका का 3-0 से सफाया (क्लीन स्वीप) कर दिया। भारत ने इस मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग का फैसला लिया था और विराट ने मोर्चा संभालते हुए अकेले 166 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 50 ओवर्स में 390 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जबकि श्रीलंका को जीत के लिए 391 रन चाहिए थे। हालांकि, श्रीलंका की टीम 22 ओवर्स में ही 73 रन पर ढेर हो गई और कुल 100 रनों का स्कोर भी न छू सकी। इस तरह श्रीलंका को भारत के हाथों इस सीरीज के आखिरी वनडे में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

IND vs SL 3rd ODI Live Score Streaming

JAN 15, 2023 20:56 IST

...जब कप्तान साहब के हाथ आई सीरीज की ट्रॉफी, देखें

JAN 15, 2023 20:42 IST

टीम इंडिया का जलवा!

JAN 15, 2023 20:16 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE: किंग कोहली ने तीन मैचों में बनाए कितने रन?

JAN 15, 2023 20:15 IST

India vs Sri Lanka: जीत के बाद किसे क्या मिला? जानिए

भारत और श्रीलंका के तीसरे वनडे मुकाबले के बाद मैच प्रेजेंटेशन के दौरान टीम इंडिया के ओपनर बैट्समैन शुभमन गिल को आउटस्टैंडिंग प्लेयर ऑफ दि मैच, भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ड्रीम 11 गेम चेंजर का अवॉर्ड, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को मास्टर कार्ड प्लेयर ऑफ दि मैच और प्लेयर ऑफ दि सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया।
JAN 15, 2023 20:12 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE: स्टार सिराज की ऐसी रही परफॉर्मेंस

JAN 15, 2023 20:11 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE: विराट ले गए प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड

JAN 15, 2023 20:10 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE: "जितना बदा होता है, उतना ही मिलता है", ऐसा क्यों बोले मो.सिराज? जानिए

मैच प्रेजेंटेशन के दौरान मोहम्मद सिराज ने कहा- मैं पांचवें विकेट के लिए पूरे प्रयास में जुटा था, मगर जितना किस्मत में लिखा होता है, उतना ही मिलता है। हालांकि, मैंने अपना पूरा दम झोंका। मेरी बॉलिंग रिदम लंबे समय से अच्छी रही है।
JAN 15, 2023 20:00 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE: इंडिया से किसकी झोली में कितने विकेट?

भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए। उन्होंने 10 ओवर फेंके और 32 रन देकर चार विकेट झटके। उनके अलावा कुलदीप यादव (पांच ओवर) और मोहम्मद शमी (छह ओवर) ने दो-दो विकेट अपनी झोली में गिराए।
JAN 15, 2023 19:58 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया से किसने बनाए इस मैच में सर्वाधिक रन?

भारतीय टीम की ओर से इस मैच में सर्वाधिक रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने 110 बॉल पर 166 रन, शुभमन गिल ने 97 बॉल पर 116 रन, 49 बॉल पर 42 रन और श्रेयस अय्यर ने 32 बॉल पर 38 रन टीम के लिए जुटाए।
JAN 15, 2023 19:56 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE: 'किंग कोहली' के पैर छूने जब पहुंचा यह लड़का

JAN 15, 2023 19:54 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE: 72 घंटे से भी कम समय में कीवी टीम से भिड़ंत

भारतीय टीम आज के मैच के बाद 72 घंटे से भी कम समय में बेहतर प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। श्रीलंका के खिलाफ इस श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप से खिलाड़ी आगामी सीरीज के लिये आत्मविश्वास से भरे होंगे। कार्यभार प्रबंधन के भले ही अपने फायदे हो लेकिन इसकी कुछ खामियां भी हैं जैसे खिलाड़ी को बीच बीच में आराम देने से वह लय नहीं हासिल कर पाता।
JAN 15, 2023 19:52 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE: भारत ने हासिल की रनों के लिहाज से 'सबसे बड़ी जीत'

JAN 15, 2023 19:30 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE: श्रीलंका की ओर से किसने झटके सर्वाधिक विकेट?

JAN 15, 2023 19:26 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE: देखें, क्या हुआ था शनाका के साथ?

JAN 15, 2023 19:24 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE:...जब आउट हो घुटनों के बल बैठ गए थे शनाका

JAN 15, 2023 19:18 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE: इंडिया के आगे श्रीलंका पस्त! बचे दो विकेट

टीम इंडिया के सामने श्रीलंका की टीम फिलहाल पस्त नजर आ रही है। ऐसा इसलिए, क्योंकि टीम का आठवां विकेट भी गिर गया है। डी वेलालागे का कैच मोहम्मद शमी की बॉल पर सूर्य कुमार यादव ने लपका (15वें ओवर की चौथी बॉल पर)। अब लंका के सिर्फ दो विकेट बचे हैं और 16 ओवर हो चुके हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या लंका की टीम 100 रन का स्कोर भी छू पाएगी?IND vs SL 3rd T20 Live Score: Sri Lanka 51/8 (15.4 Over)
JAN 15, 2023 19:13 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE: वांडरसे के साथ सीमारेखा पर क्या हुआ था?

JAN 15, 2023 19:11 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE: श्रीलंका पस्त! जिन शनाका से थी बड़ी आस, वो भी आउट

श्रीलंका की टीम को अपने कप्तान दसुन शानाका से बड़ी आस थी कि वह इस मुकाबले में कुछ बड़ा कमाल करेंगे और टीम को शर्मनाक हार वाली स्थिति से उबारेंगे, मगर किस्मत को कुछ और ही बदा था। शनाका 26 बॉल्स का सामना कर के 11 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें वह सिर्फ दो रन बना सके। कानपुर के रहने वाले कुलदीप यादव ने उनका विकेट झटका। IND vs SL 3rd T20 Live Score: Sri Lanka 50/7 (14.6 Over)
JAN 15, 2023 19:03 IST

भारत-श्रीलंका श्रृंखला में कम दर्शकों के पहुंचने पर युवराज ने पूछा, ‘क्या वनडे क्रिकेट खत्म हो रहा है?'

भारत और श्रीलंका के बीच यहां रविवार को तीसरे और अंतिम वनडे में दर्शकों की कम संख्या ने 50 ओवर के प्रारूप की प्रासंगिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं और पूर्व स्टार युवराज सिंह ने भी इस पर चिंता व्यक्त की। हालांकि भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है जिससे तीसरा वनडे के परिणाम का सीरीज के नतीजे पर असर नहीं पड़ेगा। पर भारत को इस साल के अंत में वनडे विश्व कप की मेजबानी करनी है और ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इतनी संख्या में दर्शकों की गैर मौजूदगी देखने में अच्छी नहीं लगी। भारत की 2011 विश्व कप वजेता टीम के नायक युवराज ने ट्विटर पर तब पूछा जब शुभमन गिल विराट कोहली (नाबाद 166 रन) के साथ अपना शतक पूरा कर चुके थे। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे चिंता इस बात की है कि आधा स्टेडियम खाली है? क्या वनडे क्रिकेट खत्म हो रहा है?’’ वहीं स्टेडियम में इससे पहले हुआ एकमात्र वनडे - 2018 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुआ बारिश से प्रभावित मैच – दर्शकों से खचाखच भरा था लेकिन रविवार को यहां स्थानीय दर्शकों के कम पहुंचने से यह खाली लग रहा था। रविवार को मैच देखने केवल 20,000 दर्शक पहुंचे जबकि इसकी क्षमता 38,000 दर्शकों की है।
JAN 15, 2023 19:01 IST

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE: सिराज टीम के आज बॉलिंग "स्टार"